फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: बीएसएफ ने 2023 में गिराए 107 ड्रोन, 442 किलो हेरोइन पकड़ी, दो तस्करों समेत 23 पाक नागरिक पकड़े

Mon, 01 Jan 2024 02:40 PM IST
निवेदिता वर्मा रविंदर शर्मा, संवाद, अमृतसर

सार

साल 2023 के दौरान बीएसएफ ने देश की विभिन्न एजेंसियों के साथ 95 बैठकें की, जिनमें पांच बैठकों (अमृतसर, जालंधर और चंडीगढ़) में पंजाब पुलिस के अधिकारी शामिल हुए। पिछले साल रावी और ब्यास के लाके में आई बाढ़ दौरान अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए बीएसएफ ने पंजाब के सीमांत इलाकों के गांवों से दस हजार ग्रामीणों को बाढ़ से सुरक्षित निकालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
खेत से बरामद ड्रोन। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब की सुरक्षा में तैनात बार्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) के लिए साल 2023 बड़ी उपब्धियों से भरा रहा है। पंजाब में पाकिस्तान के साथ 553 किलोमीटर सीमा पर चौकस सुरक्षा बलों ने एक साल के दौरान 107 ड्रोन मार गिराया। 
विज्ञापन


सुरक्षा बलों ने पंजाब के सीमांत जिलों की सीमा पर 365 दिनों में 442 किलो 395 ग्राम हेरोइन बरामद की। साथ ही जवानों ने अलग-अलग तरह के 23 हथियार और 505 कारतूस भी बरामद किए। 

इस दौरान पाकिस्तान की तरफ से घुसपैठ करने वाले तीन घुसपैठियों को मार गिराया और दो तस्करों समेत 23 पाक नागरिकों को काबू किया। यह जानकारी साल के अंतिम दिन हेडक्वार्टर पंजाब फ्रंटीअर बीएसएफ जालंधर के आईजी डॉ. अतुल फुल्जेले कार्यालय की ओर से जारी की गई।
विज्ञापन


इसमें आईजी फुल्जेले ने बताया कि बीएसएफ ने बॉर्डर पर 14 बंगलादेशी नागरिकों और 95 संदिग्धों, जिनमें 35 तस्कर शामिल हैं, को काबू किया। बीएसएफ ने गलती से भारतीय क्षेत्र में घुसे 12 पाकिस्तानी नागरिकों को मानवीय आधार पर पाक रेंजर्स के सुपुर्द किया है। 

बाढ़ से सुरक्षित निकाला
पिछले साल रावी और ब्यास के लाके में आई बाढ़ दौरान अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए बीएसएफ ने पंजाब के सीमांत इलाकों के गांवों से दस हजार ग्रामीणों को बाढ़ से सुरक्षित निकालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत राज्य के सीमांत गांवों में फ्री मेडिकल कैंप, स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग कैंप लगाए और युवाओं को सीआरपीएफ और सेना में भर्ती होने संबंधी ट्रेनिंग दी। स्पोर्ट्स टूर्नामेंट आयोजित कराए, सभ्याचारक गतिविधियों के तहत सीमांत युवाओं को जागरूक भी किया।

किसानों की मुश्किलों को हल किया
वहीं डीआईजी संजय गौढ़ ने बताया कि खेत के मालिक किसानों के साथ समय-समय बैठकें कर उन्हें पेश आनी मुश्किलों को हल किया। सबसे बढ़ कर आईसीपी अटारी पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (रोड ट्रांसपोर्ट) ने इंडियन सब-कंटीनेंट के सबसे ऊंचा झंडा (418 फीट) फहराया। वहीं ढांचागत को मजबूत करने के लिए जमीन स्तर पर काम किया और बल के जवानों को दी जाने वाली सुविधाओं में वृद्धि भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें