फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में दिखा ड्रोन: बीएसएफ ने की फायरिंग तो गांव अटारी की तरफ बढ़ा, 11 साल के बच्चे ने बनाया वीडियो

Sat, 23 Apr 2022 05:06 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

अमृतसर सेक्टर के अंतर्गत महावा गांव में बीएसएफ जवानों ने ड्रोन की आवाज सुनी। इसके बाद जवानों ने ड्रोन की आवाज की तरफ पांच फायर भी किए, लेकिन ड्रोन पाकिस्तान जाने के बजाय अटारी गांव की तरफ आगे बढ़ गया।
विज्ञापन
Drone - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत-पाक सीमा अटारी पर एक बार फिर पाकिस्तानी ड्रोन उड़ता दिखाई दिया है। इस बार यह ड्रॉन सीमा लांघ कर बॉर्डर से करीब 5 किलोमीटर दूर सीमांत गांव अटारी के आसमान तक पहुंच गया। अटारी गांव में 11 वर्षीय लड़के खुशदीप सिंह ने अपने घर की छत पर पहुंच कर ड्रोन की उड़ान को अपने मोबाइल में कैद कर लिया। बॉर्डर पर ड्रोन देख कर बीएसएफ के जवानों ने पांच राउंड फायर किए। पहले ड्रोन पीछे की तरफ मुड़ा, फिर आगे आया और फिर वापस लौट गया। इसके बाद बीएसएफ ने लोकल पुलिस के साथ मिलकर पूरे इलाके में गहन सर्च अभियान चलाया, लेकिन अभी तक ड्रोन द्वारा हेरोइन या किसी हथियार फेंके जाने की बात सामने नहीं आई।  

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक अमृतसर सेक्टर के अंतर्गत महावा गांव में बीएसएफ जवानों ने ड्रोन की आवाज सुनी। इसके बाद जवानों ने ड्रोन की आवाज की तरफ पांच फायर भी किए, लेकिन ड्रोन पाकिस्तान जाने के बजाय अटारी गांव की तरफ आगे बढ़ गया। वहां अमनदीप कौर की नजर ड्रोन पर पड़ी, तो उसने अपने 11 साल के भाई खुशदीप सिंह को छत पर जाकर अपने मोबाइल से वीडियो बनाने के लिए कहा। खुशदीप तुरंत अपने घर की छत पर पहुंचा और गांव के आसमान पर उड़ान भर रहे ड्रोन की वीडियो बना ली और बीएसएफ के टोल फ्री नंबर पर भेज दी।

बच्चे को दिया जाएगा एक लाख रुपये इनाम

बताया जा रहा है कि ड्रोन की वीडियो भेजने पर अटारी गांव के दोनों बच्चों को एक लाख रुपये इनाम दिया जाएगा। क्योंकि बीएसएफ ने कुछ दिन पहले ही टोल फ्री नंबर जारी करते हुए ड्रोन की सूचना देने वाले को एक लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की थी। तब बीएसएफ की ओर से कहा गया था कि सीमांत इलाकों में उड़ते हुए किसी भी ड्रोन की सूचना बीएसएफ के टोल फ्री नंबर 94178-09047 या फ्रंटियर हेडक्वार्टर, जालंधर के फोन नंबर 0181-2233348 पर संपर्क कर सूचना दी जा सकती है।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें