कैप्शन- डेरा बाबा नानक में कॉरिडोर पर अधिकारियों से बैठक करते हुए पंजाब सरकार के ट्रांस्पोर्ट मु?
- फोटो : GURDASPUR
श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश उत्सव को लेकर करवाए जा रहे समागमों की तैयारियों का जायजा लेने शनिवार को पंजाब सरकार के ट्रांसपोर्ट मुख्य सचिव के. शिवा प्रसाद ने डेरा बाबा नानक का दौरा किया। 9 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डेरा बाबा नानक में दौरे और 8 से 11 नवंबर तक डेरा बाबा नानक में करवाए जा रहे उत्सवों की तैयारियों को लेकर बनी टेंट सिटी में अधिकारियों से मीटिंग की। उनके साथ गुरदासपुर के डीसी विपुल उज्जवल भी थे। मीटिंग के दौरान के. शिव प्रसाद ने बताया कि श्रद्धालुओं को हर प्रकार की सहूलियत दी जाएगी। उन्होंने टेंट सिटी, पंडाल, पार्किंग, लंगर कमेटियों और सुरक्षा की तैयारियों के बारे में संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली और काम को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
इस मौके पर डीसी ने बताया कि टेंट सिटी में 3500 श्रद्धालुओं के ठहराव का प्रबंध किया गया है। उन्होंने बताया कि टेंट सिटी में 3544 शौचालय के प्रबंध किए गए हैं और 3 नवंबर तक तैयारियों को पूरा कर ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग शुरू कर दी जाएगी।
डीसी ने बताया कि पांच नवंबर तक पंडाल तैयार कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 8 से 11 नवंबर तक डेरा बाबा नानक उत्सव मनाया जाएगा। इस उत्सव में गुरु नानक लिटलेचर फेस्टिवल, गुरु नानक आर्ट फेस्टिवल और सर्व भारतीय कवि दरबार करवाया जाएगा। इन दिनों में सुबह 5 रात के 9 बजे तक गुरमति विचार, कथावाचक, ढाडी दरबार और कीर्तन दरबार लगेंगे।
डीसी ने बताया कि संगत की सहूलियत के लिए 5 पार्किंग स्थान शहर से बाहर और एक डेरा बाबा नानक की दाना मंडी में बनाई जाएगी। इन पांच पार्किंग में 50 बसें लगाई जाएगी जो संगत को डेरा बाबा नानक के अंदर दाना मंडी में बनाई गई पार्किंग में लेकर आएंगी और वापस लेकर जाएंगी। बटाला, कलानौर, फतेहगढ़ चूड़ियां और रमदास से आने वाली संगत के लिए शहर के बाहर ही पांच पार्किंग बनाई गई हैं। डीसी ने बताया कि पार्किंग के लिए हेल्प डेस्क भी स्थापित किए गए हैं। हेल्प डेस्क में तैनात पुलिस, जीओजी और वालंटियर्स द्वारा संगत को समारोह संबंधी हर प्रकार की जानकारी दी जाएगी। पूरे डेरा बाबा नानक को 9 सेक्टरों में बांटा गया है।
फोटो- 02जीडीआरबीटीएलपी01
कैप्शन- डेरा बाबा नानक में कॉरिडोर पर अधिकारियों से बैठक करते हुए पंजाब सरकार के ट्रांस्पोर्ट मुख्य सचिव के.शिवा प्रसाद।