फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल्डन टेंपल पहुंचे सुनील शेट्टी: पत्नी के साथ टेका माथा, अन्ना बोले- पंजाबी फिल्मों में 100 टका काम करूंगा

Thu, 02 Jan 2025 05:12 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

नए साल के उपलक्ष्य में बॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी उर्फ अन्ना वीरवार को अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल पहुंचे थे। सुनील शेट्टी ने पत्नी माना शेट्टी के साथ माथा टेका। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें कभी मौका मिलेगा तो वह पंजाबी फिल्मों में जरूर काम करेंगे। 
विज्ञापन
पत्नी के साथ गोल्डन टेंपल पहुंचे सुनील शेट्टी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी नए साल के उपलक्ष्य में वीरवार को अमृतसर के गोल्डन टेंपल पहुंचे थे। उनके साथ उनकी पत्नी माना शेट्टी भी थी। दोनों ने दरबार साहिब में माथा टेका और आशीर्वाद लिया। सुनील शेट्टी ने कहा कि वह हर वर्ष दरबार साहिब आते हैं। इस बार भी वह नए साल के शुभ शुरुआत की अरदास के लिए दरबार साहिब पहुंचे हैं। उन्होंने विश्व शांति और लोगों की अच्छी सेहत की अरदास की है। इसके बाद उन्होंने बाहर अपने प्रसंशकों के साथ फोटोज भी खिंचवाई।
विज्ञापन


मीडिया से बातचीत के दौरान सुनील शेट्टी (अन्ना) ने कहा कि उन्हें दरबार साहब आना अच्छा लगता है। क्योंकि यहां आकर उन्हें मन की शांति मिलती है। पंजाबी फिल्मों में काम करने के बारे में पूछे जाने पर सुनील शेट्टी ने कहा कि हां 100 टका काम करूंगा। 

विज्ञापन


दलजीत पाजी बड़े स्टार
सुनील शेट्टी ने कहा कि वह हर बार यहां आकर अरदास करते हैं कि विश्व में शांति बनी रहे। सभी की सेहत अच्छी रहे। उन्होंने विश्व शांति और मेंटल पीस की अरदास की है। सुनील शेट्टी ने पंजाबी सिंगर व एक्टर दलजीत दोसांझ की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि दलजीत पाजी बड़े स्टार हैं। वह अभी और बड़े स्टार बनेंगे।
विज्ञापन


पंजाबी गानों के बिना बॉलीवुड नहीं
पूछे जाने पर सुनील शेट्टी ने कहा कि उन्हें पंजाबी गाने अच्छे लगते हैं। हालांकि उन्हें पंजाबी गाना गाने नहीं आता, लेकिन सुनना अच्छा लगता है।  उन्होंने कहा कि पंजाबी गानों के बिना बॉलीवुड नहीं है। क्योंकि पंजाबी गानों में अलग बात है। इसलिए पंजाबी सॉन्स बॉलीवुड की फिल्मों में भी गाए जाते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें