फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुबाणी की सुनहरी पावन पंक्ति लिखा बोर्ड स्थापित

विज्ञापन
ुरु नानक देव जी के 550 वे प्रकाश पर्व पर दरबार ाहब के सचखंड जाने वाले रास्ते पर सजाए गए फूलों के साथ स - फोटो : AMRITSAR
विज्ञापन
श्री हरमंदिर साहिब की दर्शनी ड्योढ़ी के कुछ गज भीतर गुरबाणी की पावन पंक्ति ‘हरि मंदरु हरि साजिया हरि वसै जिसु नालि’ लिखी एक खूबसूरत बोर्ड की स्थापना की गई है। गुरुघर के श्रद्धालु भाई गुरबचन सिंह और भाई सविंदर सिंह के सहयोग से गुरबाणी की पावन पंक्ति को सुनहरी अक्षरों में सजाया गया है। गुरबाणी की यह पावन पंक्ति दर्शनी ड्योढ़ी से श्री हरमंदिर साहिब के रास्ते में सुशोभित की गई है। इसके लिए विशेष तौर पर तैयार किए गए लकड़ी के बोर्ड के ऊपर तांबे के अक्षर बनाए गए हैं। इन अक्षरों पर सोने का वरक है।
विज्ञापन

एसजीपीसी के मुख्य सचिव डॉ. रूप सिंह ने बताया कि पिछले दिनों श्री गुरु राम दास जी के प्रकाश पर्व पर यह बोर्ड लगाया गया था। सोमवार को इसका अनावरण किया गया। बोर्ड की स्थापना के अवसर पर श्री हरमंदिर साहिब के मुख्य ग्रंथी जगतार सिंह और मैनेजर दरबार साहिब जसविंदर सिंह दीनपुर मौजूद थे। डॉ. रूप सिंह के अनुसार पावन पंक्ति को सुनहरी अक्षरों में लिखने के लिए कुल 11 लाख रुपये की राशि खर्च की गई है। डॉ. रूप सिंह ने बताया कि भाई प्रभजोत सिंह के परिवार भाई सविंदरपाल सिंह और भाई इंद्रपाल सिंह द्वारा चौथे पातशाह जी के पावन प्रकाश पर्व पर श्री हरमंदिर साहिब में दो हारमोनियम भेंट किए थे। यह हारमोनियम सुनहरी शीट से बने हुए हैं।
1303 श्रद्धालु आज रवाना होंगे पाकिस्तान
श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के अवसर पर गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब में आयोजित धार्मिक समागमों में शामिल होने के लिए एसजीपीसी द्वारा 1303 श्रद्धालुओं का जत्था मंगलवार को पाकिस्तान रवाना होगा। श्रद्धालुओं ने सोमवार को एसजीपीसी के यात्रा विभाग से अपने पासपोर्ट व वीजा प्राप्त किए। इस अवसर पर डॉ. रूप सिंह, बाबा गुरमीत सिंह समेत अन्य मौजूद थे। एसजीपीसी ने दिल्ली स्थित पाकिस्तान दूतावास को गुरुद्वारा ननकाना साहिब के दर्शनों के लिए 1645 श्रद्धालुओं के पासपोर्ट भेजे थे। पाकिस्तान दूतावास ने 342 श्रद्धालुओं के वीजा नहीं दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें