फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: भाजपा की नशा मुक्ति यात्रा 23 सितंबर को पहुंचेगी अमृतसर

Wed, 16 Sep 2026 06:00 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। भारतीय जनता पार्टी की नशा मुक्ति यात्रा 23 सितंबर को अमृतसर पहुंचेगी। यह यात्रा शहर के सभी पांचों विधानसभा क्षेत्रों में तीन दिनों तक भ्रमण करेगी। यात्रा का मुख्य उद्देश्य समाज को नशे की लत से मुक्त कराना और नौजवानों को जागरूक करना है।
विज्ञापन

यात्रा की तैयारियों को लेकर जिलाध्यक्ष सलिल कपूर की अध्यक्षता में खन्ना स्मारक में एक बैठक हुई। बैठक में यात्रा को सफल बनाने, रूट मैप तैयार करने और अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ने की रणनीति बनाई गई। यात्रा की शुरुआत पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र से होगी। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता और नेता जनता से सीधा संवाद करेंगे। वे उन्हें नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर नशा मुक्ति का संदेश देंगे। बैठक में पूर्व सांसद श्वेत मलिक, राकेश गिल व संजीव खन्ना भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें