संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। एसजीपीसी ने गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब दीवान हॉल में गुरमत समागम आयोजित किया। यह भट्ट साहिबान के गुरु साहिब से मिलाप दिवस को समर्पित था।
श्री अखंड पाठ साहिब के भोग के बाद गुरबाणी कीर्तन हुआ। भाई बलविंदर सिंह ने अरदास की, ज्ञानी बलजीत सिंह ने हुकमनामा सुनाया। ज्ञानी बलजीत सिंह ने बताया कि गुरु अर्जन देव ने भट्ट साहिबान की बाणी को गुरु ग्रंथ साहिब में दर्ज कर सम्मान दिया। उन्होंने भट्ट साहिबान के स्वैयों को गुरु के प्रति अटूट श्रद्धा का प्रतीक बताया। ज्ञानी बलजीत सिंह ने बच्चों व युवाओं को गुरबाणी और सिख विरासत से जोड़ने की आवश्यकता बताई। कथावाचकों, प्रचारकों व ढाडी जत्थों ने गुर-इतिहास बताया। एसजीपीसी पदाधिकारी, भट्ट भाईचारे के प्रतिनिधि और संगत मौजूद रही।