फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ढिल्लों: सूबे में नशे और कानून की स्थिति पर जताई चिंता, आप पर बोला हमला

Sat, 20 Jun 2026 10:38 AM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर

सार

मीडिया से बातचीत में ढिल्लों ने कहा कि अमृतसर केवल धार्मिक नगरी नहीं, बल्कि पंजाब की ‘फूड कैपिटल’ भी है। उन्होंने कहा यहां के कुलचे, लस्सी और अन्य पारंपरिक व्यंजन देश-विदेश में प्रसिद्ध हैं।
विज्ञापन
अमृतसर पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने शनिवार को अमृतसर के नवटी चौक का दौरा कर स्थानीय लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने शहर के प्रसिद्ध हीरा पनीर वाले के यहां चाय पी और अमृतसर की सांस्कृतिक व खान-पान की सराहना की।
विज्ञापन




अमृतसर धार्मिक नगरी के साथ फूड कैपिटल: ढिल्लों 
मीडिया से बातचीत में ढिल्लों ने कहा कि अमृतसर केवल धार्मिक नगरी नहीं, बल्कि पंजाब की ‘फूड कैपिटल’ भी है। उन्होंने कहा यहां के कुलचे, लस्सी और अन्य पारंपरिक व्यंजन देश-विदेश में प्रसिद्ध हैं। उन्होंने अमृतसर के लोगों को मिलनसार और मेहमाननवाज बताया।
विज्ञापन


आप पर बोला हमला 
प्रदेश की मौजूदा स्थिति पर चिंता जताते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में नशे की समस्या लगातार बढ़ रही है और कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि किसान, व्यापारी और आम लोग सरकार की नीतियों से परेशान हैं।
विज्ञापन


ढिल्लों ने कहा कि भाजपा विकास, रोजगार और सुरक्षा के मुद्दों पर जनता के बीच जा रही है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश के लोग बदलाव चाहते हैं और भाजपा को एक मजबूत विकल्प के रूप में देख रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में पंजाब की राजनीति में बड़ा परिवर्तन देखने को मिलेगा और भाजपा राज्य को विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें