फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसजीपीसी पर भगवंत मान की टिप्पणी अपमानजनक: धामी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंस
विज्ञापन

अमृतसर। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की ओर से एसजीपीसी को शिरोमणि गोलक प्रबंधक कमेटी कहे जाने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की यह टिप्पणी निराधार व अपमानजनक है। सिखों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली है। यह सिख समुदाय की सबसे बड़ी धार्मिक संस्था का अपमान है। इसने न केवल भगवंत मान की बौद्धिक दरिद्रता का प्रमाण दिया है, बल्कि उनके अहंकार और निम्नस्तरीय दृष्टिकोण को भी उजागर किया है।
धामी ने कहा कि अकाली आंदोलन ने हमेशा सिखों और पंजाब के कल्याण के लिए लड़ाई लड़ी है। अकाली योद्धाओं ने न केवल देश की आजादी के लिए अपना खून बहाया, बल्कि आपातकाल जैसे अधिकारों से वंचित करने के दौर में सांविधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए भी सम्मान के साथ लड़ाई लड़ी। उन्होंने कहा कि भगवंत मान को इतिहास पढ़ना चाहिए कि अकाली गोलकों की रक्षा के लिए अपना सब कुछ कुर्बान करते आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


धामी ने कहा कि सच्चाई यह है कि भगवंत मान खुद ही पंजाब को अप्रवासियों के हाथों से लूट रहे हैं। भगवंत मान की सरपरस्ती में दिल्ली के लोगों ने पंजाब के लोगों की संपत्ति हड़प ली है। संगत समझती है कि पंजाब को कौन लूट रहा है। धामी ने कहा कि शिरोमणि कमेटी न केवल धार्मिक संस्था है, बल्कि सामाजिक और शैक्षणिक क्षेत्र में भी एक आदर्श है। मुख्यमंत्री को धार्मिक संस्थाओं को निशाना बनाने से बचना चाहिए और इस तरह के अभद्र बयान देकर लोगों को विचलित करने के बजाय पंजाब की बिगड़ती हालत पर ध्यान देना चाहिए।


— पंकज शर्मा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें