फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्मशान घाट पर पेड़ से फंदा लगा जान दी

Tue, 16 Jun 2015 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्ज से तंग आकर बरनाला के गांव धनौला खुर्द के एक व्यक्ति रूप सिंह ने गांव के शमशानघाट में लगे पेड़ से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
विज्ञापन


पुलिस ने मृतक की जेब में से मिले सुसाइड नोट के आधार पर बरनाला के प्रापर्टी डीलर राजकुमार पर खुदकशी के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर कानूंनी कारवाई शुरू कर दी है।

कस्बा हंडियाया के थाना प्रभारी हरबंस सिंह ने बताया कि गांव धनौला खुर्द के रहने वाले रूप सिंह ने अपने बेटी की शादी के लिए प्रापर्टी डीलर राज कुमार से 20 हजार के करीब कर्ज लिया था। वह कर्ज वापस नहीं कर सका। प्रापर्टी डीलर राज कुमार उसे रुपये लौटाने के लिए कहता था।
विज्ञापन


थाना प्रभारी अनुसार वह कर्ज न उतारने के कारण दिमागी व मानसिक तौर पर परेशान रहने लगा और उसने मंगलवार को गांव के शमशानघाट में  लगे पेड़ से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना मिलने पर उसे शव को पेड़ से उतारा गया।
विज्ञापन


उसकी जेब में से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें लिखा था कि प्रापर्टी राजकुमार डीलर उसे कर्ज वापस करने के लिए तंग करता था। इसके कारण उसे खुदकशी के लिए मजबूर होना पड़ा।

थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक की जेब में से मिले सुसाइड नोट के आधार पर प्रापर्टी डीलर राजकुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें