फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलवंडी रजवाहे में दरार से नरमे की फसल तबाह

Sat, 13 Jun 2015 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की तलवंडी साबो में पड़ते एक रजवाहे में दरार पड़ जाने से नरमे की दस एकड़ से अधिक फसल तबाह हो गई है। पीड़ित किसानों ने सच्चाई विभाग की नालायकी बताते हुए मुआवजे की मांग की है ।
विज्ञापन


किसानों का कहना था कि उन्होंने इस खस्ता हालत रजबाहे के बारे विभाग को अवगत करा दिया था। इस के बाद भी विभाग ने उनकी बात पर गौर नहीं किया ।

समय पर विभाग उनकी शिकायत पर गौर कर लेता तो शायद रजबाहे में दरार न पड़ती और उनकी नरमे की फसल तबाह न होती। सूचना मिलने पर पहुंचे सच्चाई विभाग के एसडीओ गुरुसागर सिंह चाहल और जेई वरिंदर कुमार ने रजबाहे में पडी दरार को गांव निवासियों की सहायता से मिटृी के गटृे लगाकर भरा ।

उन्होंने कहा कि रजबाहे में दरार पड़ने का कारण उसके अंदर वाले हिस्से का क्षतिग्रस्त होना है। बताया कि रजबाहा काफी पुराना हो चुका था। अधिकारियों ने बताया कि रजबाहे की खस्ता हालत संबंधी उन्होंने विभाग को लिखित रूप में भेज दिया था। मंजूरी मिलने के बाद दुरुस्त किया जाएगा। भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहा के ब्लाक अध्यक्ष बहत्तर सिंह और सोहन सिंह ने प्रदेश सरकार से पीड़ित किसानों को मुआवजेे देने की मांग की ।  
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें