फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरफोर्स स्टेशन पर तैैनात एक नायक ने की खुदकुशी

Mon, 13 Jul 2015 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव भीसीआणा स्थित एयरफोर्स स्टेशन पर तैैनात एक नायक ने सोमवार सुबह पेड़ से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक जवान की शिनाख्त लीयोवन रेंगटिंइग लेमकिंग (24) निवासी मणिपुर के तौर पर हुई है।
विज्ञापन


थाना सदर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है। वहीं पुलिस ने खुदकुशी के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

थाना सदर प्रभारी परमजीत सिंह ने बताया कि मृतक कुछ समय पहले ही छुट्टी काटकर घर से आया था। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजन मणिपुर से देर रात तक बठिंडा पहुंच जाएंगे। उन्होंने बताया कि लीयोवन के खुदकुशी करने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।

थाना प्रभारी का कहना है कि मृतक लीयोवन के साथियों के अनुसार वह देर रात दो बजे तक अपने मोबाइल पर इंटरनेट चला रहा था। उसके बाद वे सभी अपनी बैरक में सोने चले गए थे। सुबह उन्होंने उसके शव को पेड़ में लटकता हुआ पाया। पुलिस के अनुसार परिजनों के आने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें