फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर हमला, वर्दी फाड़ी, पगड़ी उतारी

Sun, 12 Jul 2015 10:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बटाला
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव गिलांवाली में कोर्ट की ओर से भगोड़ा घोषित युवक को गिरफ्तार करने गई पुलिस पर उसके बेटे और कुछ साथियों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने टीम के एक पुलिस कर्मी की वर्दी फाड़ दी और कुछ की पगड़ी उतार दी।
विज्ञापन


पुलिस थाना सदर में आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामला पुलिस टीम के इंचार्ज एसआई दीदार सिंह के बयान पर दर्ज किया गया है।

पुलिस को दिए बयान में एसआई दीदार सिंह ने बताया कि आरोपी मुख्तार मसीह वासी गिलांवाली को अदालत ने 28 नवंबर 2013 को पीओ घोषित किया था। सूचना के आधार पर एसआई दीदार सिंह पुलिस पार्टी के साथ भगोड़े को गिरफ्तार करने गए थे। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मुख्तार मसीह को काबू कर लिया।

जब वह उसे ले जाने लगे तो उसके बेटे सुच्चा मसीह और करीब छह लोगों ने मुख्तार मसीह को छुड़वाने के लिए पुलिस पार्टी पर हमला बोल दिया। यही नहीं आरोेपियों ने हवलदार जगजीत सिंह की वर्दी फाड़ डाली। यही नहीं आरोपियों ने  हवलदार झिरमल सिंह की दाढ़ी नोची और पगड़ी भी उतार दी।
विज्ञापन


मामले की जांच कर रहे एएसआई मनोहर सिंह ने बताया कि पुलिस थाना सदर बटाला ने मुख्तार मसीह, उसके बेटे सुच्चा मसीह वासी गांव गिलांवाली समेत छह अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उक्त आरोपियों में से मुख्तार मसीह को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि अन्य फरार है। जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें