अलीवाल रोड पर मंगलवार सुबह ट्रक और स्कूटी की भिड़ंत में साढे़ चार साल की
बच्ची और उसकी मां ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। स्कूटी चला रहे पिता को
मामूली चोटें आई हैं। दंपति अपनी बेटी को स्कूल छोड़ने जा रहे थे। सूचना पर
पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।
आत्मजीत सिंह वासी
अलीवाल चौक एक सरकारी स्कूल में कंप्यूटर अध्यापक हैं। मंगलवार सुबह वह
अपनी साढ़े चार साल की बेटी सिमरलीन कौर को अमृतसर रोड स्थित स्कूल में
छोड़ने जा रहे थे।
उनके साथ उनकी पत्नी सतिंदर कौर भी थीं। वह गांव नत्त में सरकारी स्कूल में शिक्षिका थीं।
जब
वह अलीवाल बाईपास के पास पहुंचे तो दूसरी तरफ से आ रहे सीमेंट से भरे
ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। स्कूटी ट्रक के पिछले टायरों में फंस गई।
हादसे में सतिंदर कौर और सिमरलीन कौर की मौके पर ही मौत हो गई।
आत्मजीत
सिंह को मामूली चोटें आई हैं। जांच अधिकारी एएसआई अशोक कुमार ने बताया कि
सीमेंट से भरे ट्रक को पुलिस ने अपनी हिरासत में लेकर ट्रक ड्राइवर जगतार
सिंह वासी ढिलवां को गिरफ्तार कर लिया है।