फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसिक परेशानी से चांद का मिसकैरिज

Tue, 04 Aug 2015 10:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
पाक महिला फौजिया सुल्तान उर्फ चांद का मिसकैरिज हो गया है। मंगलवार को पूछताछ के दौरान उसके पेट में दर्द उठा। इसके बाद उसका टेस्ट करवाया गया।
विज्ञापन


इसकी रिपोर्ट में पता चला कि मानसिक परेशानी के कारण चांद का गर्भपात हो गया है। सोमवार को खुफिया एजेंसी को चांद की मेडिकल रिपोर्ट और उसकी पर्ची से उसके एक माह की गर्भवती होने का पता चला था।

वहीं मंगलवार को भी चांद से गहन पूछताछ हुई। सुबह सवा नौ बजे जीआरपी ने चांद को जेआईसी (जनरल इंटेरोगेशन सेंटर) में पूछताछ के लिए ले जाया गया।

इसके बाद चांद ने पेट में दर्द की शिकायत की जिसके बाद टीम ने उसके टेस्ट करवाए। वहीं चांद के मामा का मंगलवार की पूछताछ के दौरान भी कुछ पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन


पटियाला एडीजीपी जीआरपी ने बुलाई बैठक
चांद मामले को लेकर एडीजीपी रोहित चौधरी ने पटियाला में बैठक बुलाई जिसमें इस केस को डील कर रहे आईजी सुरिंदर सिंह सोढी, डीएसपी मक्खन सिंह और अमृतसर इंस्पेक्टर डी कल्याण को बुलाया। बैठक में चांद मामले में काफी देर तक चर्चा की गई।
विज्ञापन


वहीं इस केस को सुलझाने के लिए खुफिया एजेंसी, इमीग्रेशन विभाग और जीआरपी एड़ी चोटी का जोर लगा रहा है लेकिन अभी तक उन्हें इस केस में कोई बड़ा सुराग नहीं मिला है। चांद के पुलिस रिमांड में अब सिर्फ तीन दिन ही बचे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें