फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉलीबाल खेल रहे शिव सेना के वार्ड प्रधान को मारी गोली, हालत गंभीर

विज्ञापन
अमृतसर के छेहरटा इलाके में चलाई गई गोली से घायल शिवसेना वार्ड प्रधान मानिक शर्मा। - फोटो : AMRITSAR
विज्ञापन
थाना छेहरटा इलाके में स्थित एक गुरुद्वारा साहिब के साथ सटे खुले मैदान में दोस्तों के साथ वॉलीबाल खेल रहे शिवसेना (पंजाब) के वार्ड प्रधान माणिक शर्मा को बदमाशों ने गोली मार दी। गोली माणिक के पेट में लगी है। उनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर पेट से गोली निकाल दी है। डॉक्टरों के अनुसार अगले 72 घंटों के लिए माणिक को कड़ी निगरानी में रखा गया है।
विज्ञापन

शिवसेना पंजाब के प्रमुख विपिन नैयर ने बताया कि बीते छह माह से कुछ अलगाववादी संगठनों के सदस्यों से माणिक की सोशल मीडिया पर बहस चल रही थी। इन संगठनों से जुड़े लोगों ने कई बार उन्हें धमकाया भी था। बुधवार को रात जब वह अपने दोस्तों के साथ वॉलीबाल खेल रहे थे तो अचानक बाइक में बैठकर तीन युवक वहां आ धमके। पहले उन्होंने माणिक के साथ बहस की। इस बहस के दौरान हाथापाई भी हुई। इसी दौरान एक हमलावर ने उन्हें जकड़ लिया और दूसरे ने पांच गोलियां चलाईं, जिनमें एक गोली माणिक के पेट में जा लगी। एक गोली हमलावरों के उस साथी को भी लगी, जिसने माणिक को जकड़ा था। वारदात के बाद बदमाश अपने घायल साथी को लेकर भाग गए। नैयर के अनुसार उनका घायल साथी अजनाला रोड के एक निजी अस्पताल में दाखिल है।
थाना छेहरटा की एसएचओ प्रभजीत कौर ने बताया कि वारदातस्थल का निरीक्षण किया गया है। माणिक व हमलावरों की पुरानी रंजिश का मामला है। माणिक के बयान रिकॉर्ड दर्ज किए गए हैं। पुलिस जांच जारी है। माणिक के अनुसार पांच गोलियां चलाईं गईं थीं। मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें