फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: एएसआई को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा, मांगे थे एक लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अमृतसर/चंडीगढ़। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने अमृतसर में तैनात एएसआई सतनाम सिंह को रिश्वत की पहली किस्त के 20 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी ने मंज रोड निवासी शिकायतकर्ता इंद्रजीत सिंह से रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका करीबी दोस्त पारस मेहता एक वित्तीय सलाहकार है, जिसने सुनील कुमार नामक व्यक्ति के पैसे शेयर मार्केट में निवेश किए। बाजार में गिरावट आने से सुनील कुमार को दो लाख रुपये का नुकसान हुआ।
विज्ञापन

इसके बाद, सुनील कुमार ने पारस मेहता को अपने घर बुलाकर उससे चार खाली चेकों पर हस्ताक्षर करवाए और उससे छह लाख रुपये का हलफनामा भी ले लिया। इसके बाद सुनील कुमार ने थाने में पारस मेहता के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करवाई। इस पर पारस मेहता ने भी सुनील कुमार के विरुद्ध कमिश्नरेट अमृतसर में शिकायत दी। सुनील कुमार द्वारा दी गई शिकायत की जांच के लिए मामला एएसआई सतनाम सिंह को सौंपा गया। एएसआई ने पारस मेहता से संपर्क कर बताया कि वह शिकायत उसे मार्क करवा देंगे और मामले के निपटारे के लिए एक लाख रुपये रिश्वत की मांग की। उन्होंने तत्काल 20 हजार रुपये की पहली किस्त देने के लिए कहा। शिकायतकर्ता ने इसकी शिकायत विजिलेंस ब्यूरो के डीएसपी से की। इसके बाद ब्यूरो ने सुनियोजित ढंग से कार्रवाई करत हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें