फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएसआई पर चढ़ाई गाड़ी, टांग टूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरदासपुर। थाना दीनानगर के तहत पड़ते घुल्ला मोड़ पर शनिवार को शाम हूटर मारती जेन गाड़ी को पुलिस के एएसआई ने रोकने का प्रयास किया तो कार चालक ने गाड़ी रोकने के बजाय एएसआई पर ही गाड़ी चढ़ा दी। जिससे एएसआई की टांग टूट गई। इस संबंध में थाना दीनानगर में दो आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
एएसआई सतनाम सिंह निवासी कालेज रोड गुरदासपुर ने बताया कि वह थाना दीनानगर की बरियार चौकी में तैनात हैं। शनिवार को वह पुलिस पार्टी के साथ टी प्वाइंट घुल्ला पर मौजूद थे और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान गुरदासपुर साइड से एक जैन कार हूटर मारती हुई आ रही थी।
विज्ञापन

उन्होंने रुकने का इशारा किया, पहले तो कार चलाने वाले व्यक्ति ने कार को धीरे किया, लेकिन बाद में चालक के साथ बैठे व्यक्ति के कहने पर कार चालक ने कट मार कर उसे कुचलने की नीयत से गाड़ी चढ़ा दी। जिससे वह उछलकर कार के अगले शीशे पर गिर गया। जिससे टांग घुटने से टूट गई।
विज्ञापन

इस संबंध में थाना दीनानगर के प्रभारी कुलविंदर सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान मनप्रीत सिंह उर्फ राजा निवासी नजदीक सुहाग पैलेस बटाला और मनप्रीत सिंह उर्फ मनु निवासी डाले चक्क थाना घनिए के बांगर (बटाला) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें