फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: यूपी और एमपी से हथियार लाकर बेचने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पिस्तौल, मैग्जीन और मोटरसाइकिल बरामद, पूछताछ में माना, छह पिस्तौल लाकर बेच चुका है
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। कमिश्नरेट पुलिस ने उत्तर प्रदेश (यूपी) और मध्यप्रदेश (एमपी) से हथियार लाकर बेचने वाले को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक .32 बोर की पिस्तौल, एक मैगजीन और मोटरसाइकिल भी बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जंडियाला गुरु व हाल बुंडाला गांव, अमृतसर देहाती निवासी गगनदीप सिंह के रूप में की है। बी डिवीजन थाने की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ असलहा एक्ट में केस दर्ज करके पुलिस रिमांड पर पूछताछ करने के बाद अब न्यायिक हिरासत में केंद्रीय जेल भेज दिया है।
एडीसीपी सिटी-3 अभिमन्यु राणा ने बताया कि बी डिवीजन की पुलिस ने 24 फरवरी 2023 को सूचना के आधार पर सुल्तानविंड नहर के पास गंडा सिंह कालोनी में नाकेबंदी कर आरोपी गगनदीप सिंह को काबू किया। पुलिस के पास सूचना थी कि आरोपी यूपी और एमपी से हथियार लाकर बेचने के धंधा करता है। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से .32 बोर की एक पिस्तौल, एक मैग्जीन और मोटरसाइकिल बरामद कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि इससे पहले वह यूपी और एमपी राज्यों से छह पिस्तौललाकर बेच चुका है। उन्होंने बताया कि पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया गया आरोपी पहले भी हत्या के एक केस में पुलिस को वांछित है। कपूरथला जिला के थाना ढिलवां में आईपीसी की धारा 302, 148, 149, 120-बी के तहत
2020 में मुकदमा नंबर 66 दर्ज है। एडीसीपी राणा ने बताया कि जिन लोगों ने इससे पिस्तौल खरीद किए हैं, उन्हें भी इसमें नामजद कर तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें