फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौजी का ठनका माथा: अमृतसर में सूबेदार ने कार, बाइक और घर में लगा दी आग, जवान को पकड़ने में पुलिस के छूटे पसीने

Mon, 13 Jan 2025 09:25 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

पंजाब के अमृतसर में सेना के जवान ने घर, कार और बाइक को आग के हवाले कर दिया। घर से आग की लपटें उठती देख लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। आग बुझाने के लिए दो फायर टेंडर मौके पर पहुंचे। वहीं पुलिस ने सूबेदार को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
घर पर आग लगने के बाद उठता धुआं। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के अमृतसर में एक फौजी ने अपने ही घर में आग लगा दी। आग से घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। वहीं घर के बाहर खड़ी गाड़ी और बाइक को भी सूबेदार मेजर ने आग के हवाले कर दिया। आग से कार और बाइक धू-धू कर जलकर राख गई। हालांकि पुलिस ने फौजी को हिरासत में ले लिया है, लेकिन उसे पकड़ने में पुलिस के भी पसीने छूट गए। 

विज्ञापन


भारतीय सेना में सूबेदार मेजर रैंक के एक व्यक्ति ने कस्बा मजीठा में अपने घर, कार और मोटरसाइकल को आग लगा दी। बताया जा रहा है कि फौजी घरेलू विवाद के चलते परेशान था। कस्बा मजीठा की सब्जी मंडी वार्ड नंबर 2 निवासी सूबेदार मेजर प्रगट सिंह ने घरेलू विवाद के चलते अपना घर जलाकर राख कर दिया। प्रगट सिंह सेना में सूबेदार मेजर के पद पर तैनात हैं और वह छुट्टियां पर अपने घर मजीठा आया हुआ है। उनके दो बेटे हैं, लवप्रीत सिंह और गुरप्रीत सिंह गोपी जिनकी शादी हो चुकी है। बड़ा बेटा कनाडा में रहता है और छोटा बेटा गुरप्रीत सिंह गोपी मजीठा में रहता है। 

विज्ञापन

आग से पूरी तरह जल गई कार। - फोटो : संवाद
फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां ने पाया काबू
घरेलू कलह के कारण सूबेदार प्रगट सिंह ने अपनी स्विफ्ट कार, मोटरसाइकिल और अपने घर में आग लगाई है। घरेलू कलह के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। आग इतनी भीषण थी कि उस पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। इस आग से कोई जनहानि तो नहीं हुई, लेकिन घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। 

पुलिस ने सूबेदार मेजर को हिरासत में लिया
थाना मजीठा के एसएचओ प्रभजीत सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और सूबेदार प्रगट सिंह को हिरासत में ले लिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर मजीठा फायर ब्रिगेड की गाड़ी समय पर पहुंच जाती तो बहुत बड़ा नुकसान होने से बच सकता था। पुलिस आग से हुए नुकसान का जायजा ले रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें