फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: हथियारबंद लुटेरों ने गन पॉइंट पर 2 लाख के पटाखों से भरा पिकअप लूटा

Thu, 05 Nov 2026 06:54 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तरनतारन। जिले में अज्ञात लुटेरों ने पटाखों की दो अलग-अलग खेपों को निशाना बनाया। एक घटना में करीब दो लाख रुपये के पटाखों से भरा महिंद्रा पिकअप ट्रक लूट लिया गया।
विज्ञापन

यह वारदात अमृतसर-तरनतारन मुख्य मार्ग पर गांव गोहलवार के पास हुई। देर रात मोटरसाइकिल सवार लुटेरों ने बंदूक दिखाकर पिकअप चालक को धमकाया। वे पटाखों से भरा ट्रक छीनकर फरार हो गए। इसी तरह सोमवार को भी एक मोटरसाइकिल विक्रेता को निशाना बनाया गया। लुटेरे उसके पटाखे और मोटरसाइकिल भी छीनकर भाग गए। हालांकि, दूसरी घटना की पुलिस में औपचारिक शिकायत की पुष्टि नहीं हुई है। थाना सिटी तरनतारन के इंस्पेक्टर परमजीत सिंह विरदी ने बताया कि पिकअप लूट का केस दर्ज हो गया है। पुलिस आरोपियों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें