फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोर गिरोह समेत गैंगस्टर जसबीर सिंह अन्नगढ़िया गिरफ्तार

Thu, 14 Jan 2016 09:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पुलिस ने वीरवार को एक चोर गिरोह के तीन सदस्यों समेत कुख्यात गैंगस्टर जसबीर सिंह अन्नगढ़िया को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने चोर गिरोह के कब्जे से दो देसी कट्टे, ढाई सौ ग्राम नशीला पाउडर समेत चोरी के सात अलग-अलग कंपनियों के मोबाइल बरामद किए हैं।

थाना छेहरटा पुलिस ने दलबीर सिंह निवासी सुल्तानविंड रोड, सतनाम सिंह निवासी मक्खू जिला फिरोजपुर, हरपाल सिंह निवासी कोटमित सिंह, तरनतारन रोड के खिलाफ मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया गया। उन्हें अदालत ने पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। गैंगस्टर जसबीर सिंह अन्नगढ़िया को थाना गेट हकीमा पुलिस शुक्रवार को अदालत में पेश करेगी।

वीरवार को पुलिस लाइन में पुलिस आयुक्त जतिंद्र सिंह औलख ने प्रेसवार्ता में बताया कि चोर गिरोह के तीन सदस्य हाईवे पर व्हीकल सवार लोगों को टारगेट बनाते थे। उनपर पत्थरों से हमलाकर लूट की जाती थी। अब तक इस गिरोह ने कई लोगों को टारगेट कर उनसे लूटपाट की है।
विज्ञापन


वीरवार को थाना छेहरटा पुलिस ने दबिश देकर इन तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं कई सालों से पुलिस के लिए सिरदर्द बने गैंगस्टर जसबीर सिंह अन्नगढ़िया को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


उसपर मादक पदार्थों की तस्करी, फिरौती, कत्ल जैसे कई मामले दर्ज थे। मौके पर डीसीपी हरप्रीत सिंह गिल, एडीसीपी क्राइम लखबीर सिंह, थाना प्रभारी छेहरटा अरुण शर्मा, थाना प्रभारी गेट हकीमा प्रवेश चोपड़ा मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें