फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाल-नीली झालर वाली पगड़ी से मिलेगी मुक्ति

Sun, 20 Dec 2015 09:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंग्रेजी हुकूमत की प्रतीक लाल-नीली झालर वाली पगड़ी से पंजाब पुलिस फोर्स को जल्द निजात मिलेगी। यह बात इतिहास शोधकर्ता सुरेंद्र कोछड़ ने पूर्व डीजीपी जीएस ओजला से इसकी जानकारी मिलने के बाद रविवार को कही।
विज्ञापन


कोछड़ ने बताया कि ओजला ने जानकारी दी है कि डीजीपी सुरेश अरोड़ा ने मामले में एडीजीपी ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट विंग एमके तिवाड़ी से एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट मांगी है।

इसके अलावा अरोड़ा ने ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट विंग के अधिकारियों को लाल-नीली झालर वाली पगड़ी के बजाए खाकी रंग की पगड़ी पहनने आदेश दिए हैं।

इतिहास शोधकर्ता कोछड़ ने बताया कि लाल-नीली झालर वाली पगड़ी की मजबूती बनाए रखने के लिए पहले पेच और आखिरी पेच में अखबारी कागज, गत्ता, एक्सरे फिल्म की कटिंग फिट करते हैं, ताकि पगड़ी जल्दी न ढहे। यह पगड़ी बांधना मुश्किल होने के कारण सिपाही इसे कई-कई हफ्तों व महीनों तक इसे बिना धोए सहेज कर रखते हैं।
विज्ञापन


कोछड़ न बताया कि वह लंबे समय से पंजाब सरकार सहित एसजीपीसी अध्यक्ष, श्री अकाल तख्त साहिब को रजिस्टर्ड पत्र भेज कर पुलिस फोर्स को लाल-नीली झालर वाली पगड़ी से निजात दिलाने की मांग करते आ रहे हैं। इसके आधार पर गृह और न्याय विभाग ने डीजीपी दफ्तर से इस संबंध में जवाब मांगा था। इस पर पुलिस के सीनियर अधिकारियों ने मौजूदा पगड़ी को मुकम्मल और हर पक्ष से दुरुस्त बताया।

बकौल कोछड़ इस जवाब के बाद उन्होंने पंजाब सरकार को विधानसभा चुनाव के घोषणा पत्र में पुलिस फोर्स को लाल-नीली झालर वाली पगड़ी से निजात दिलाकर आधुनिक वर्दी दिए जाने का वादा याद दिलाया।

इसके बाद अब नए डीजीपी सुरेश अरोड़ा ने एडीजीपी ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट एमके तिवाड़ी को इस संबंध में एक सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं। साथ ही अरोड़ा ने ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट विंग के अधिकारियों को लाल-नीली झालर वाली पगड़ी त्यागकर खाकी रंग की पहनने के आदेश दिए हैं।

कोछड़ ने बताया पूर्व डीजीपी जीएस ओजला ने आज सुबह उन्हें फोन पर बधाई देते हुए इसकी जानकारी दी। कोछड़ के मुताबिक ओजला ने बताया है कि पगड़ी बदलने की प्रक्रिया में अमर शुरू हो गया है। जल्द ही इसके आदेश जारी हो जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें