फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की मौत के बाद मायके वालों का हंगामा

Wed, 20 May 2015 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
सात दिन से एक निजी अस्पताल में दाखिल विवाहिता गरिमा ने बुधवार को दम तोड़ दिया। उसकी मौत के बाद मायके वाले हंगामा करते हुए ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। थाना सदर पुलिस ने मृतका की मां के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू की दी है।
विज्ञापन


कृष्णा स्क्वायर निवासी मधु शर्मा ने बताया कि उसकी बेटी गरिमा की की शादी जून 2011 में पवन मल्होत्रा निवासी राजिंद्र नगर से हुई थी । शादी कुछ समय बाद बेटी गरिमा को उसका पति पव, जेठानी मंजू, जेठ कपिल सास ऊमा रानी नंनद ने दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

इस पर 2013 में थाना राम बाग में ससुरालियों खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराइ। पुलिस ने राजीनामा करवा दिया गया। इसके बाद भी गरिमा के सुसराल वालों ने उसे तंग करना जारी रखा। बीती 13 मई गरिमा की सेहत अधिक खराब होने के कारण उसे पार्वती अस्पताल में दाखिल कराया गया।
विज्ञापन


वहां बुधवार को आईसीयू वार्ड में दाखिल गरिमा की मौत हो गई। मौत की खबर उसके मायके परिवार ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लड़ाई को खत्म कराया। उधर पति पवन मल्होत्रा ने बताया कि उन पर लगाए गए सभी आरोप निराधार है।

गरिमा की मौत उसके हार्ट में इंफेक्शन के कारण हुई है, जिसका वे इलाज रहे थे। थाना सदर के इंचार्ज संजीव कुमार व सब इंस्पेक्टर निशान सिंह ने बताया मृतका की मां मधु के बयान दर्जकर जांच शुरू कर दी गई है। उधर, एसीपी क्राइम हरजीत सिंह धालीवार ने बताया गरिमा के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें