फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद में धक्कामुक्की, किसान की जान गई

Tue, 19 May 2015 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन के विवाद को लेकर हुए झगड़े दौरान हुई हाथापाई में एक किसान की मौत हो गई है। मृतक के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी गई शिकायत में हरजिंदर सिंह पुत्र अवतार सिंह निवासी गाव मेहरबनपुरा ने बताया के वह कृषि का काम करता है और उसके चाचा गुरमेल सिंह के साथ सारी जमीन मुश्तरका खाता है।

मेरे चाचा गुरमेज सिंह और चाचा जगतार सिंह ने मेरे पिता अवतार सिंह और चाचा  दर्शन सिंह पर तकसीम का केस किया हुआ था, जो खारिज हो गया था। सांझे हिस्से की जमीन पर मेरे चाचा गुरमेज सिंह और उसका बेटा कमलजीत सिंह खेती करने लगे।
विज्ञापन


इस पर हम सभी चाचा जगतार सिंह के घर के बाहर कच्चे रस्ते पर एकत्र हो गए। उस समय हरिंदर सिंह निवासी अकालगढ़ और मेरी पत्नी परमजीत कौर और दूसरे पक्ष की और से कमलजीत सिंह, गुरमेज सिंह ,रघुबीर सिंह, सुखबीर सिंह, जगतार सिंह, सतिंदर सिंह, बलविंदर सिंह निवासी मेहरबनपुरा और जगतार सिंह व चाचा गुरमेज सिंह की बहुएं हाजिर थी। जमीन की खेती  के मामले को लेकर आपस में  बहस हो गई ।

इसी दौरान चाचा के बेटे कमलजीत सिंह  ने मेरे पिता अवतार सिंह को धक्का मार दिया। इससे वह गिर पड़े। अस्पताल में उनकी मौत हो गई। पुलिस थाना जंडियाला में उक्त आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें