फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट: अमृतसर में निकाला फ्लैग मार्च, फिरोजपुर कैंट रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान

Sat, 07 Nov 2026 10:04 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर/फिरोजपुर

सार

पुलिस की ओर से होटल, गेस्ट हाउस, सराय और पीजी में विशेष जांच अभियान चलाकर आने-जाने वाले लोगों के रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने लोगों से निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहन खड़े करने और संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखाई देने पर तुरंत सूचना देने की अपील की है।
विज्ञापन
अमृतसर में पुलिस का फ्लैग मार्च - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी त्योहारों के मद्देनजर शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कमिश्नरेट पुलिस ने तीनों जोन में व्यापक फ्लैग मार्च निकाला।
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल के निर्देश पर निकाले गए फ्लैग मार्च का नेतृत्व डीसीपी सिटी जसकिरणजीत सिंह तेजा, डीसीपी कानून एवं व्यवस्था रविंदर पाल सिंह संधू और डीसीपी ऑपरेशन जुगराज सिंह ने किया।

विज्ञापन


इस दौरान हेरिटेज स्ट्रीट, हॉल गेट, रणजीत एवेन्यू सहित प्रमुख और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। त्योहारों के दौरान विशेष नाकाबंदी और वाहनों की जांच बढ़ाने के साथ पेट्रोलिंग पार्टियों और पीसीआर टीमों को भी सक्रिय किया गया है। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त बढ़ाई गई है।

पुलिस की ओर से होटल, गेस्ट हाउस, सराय और पीजी में विशेष जांच अभियान चलाकर आने-जाने वाले लोगों के रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने लोगों से निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहन खड़े करने और संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखाई देने पर तुरंत सूचना देने की अपील की है। पुलिस ने त्योहारों के दौरान शहर में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पूरी मुस्तैदी का भरोसा दिलाया है।
Trending Videos

अमृतसर रेलवे स्टेशन की सुरक्षा रामभरोसे, दोनों गेटों पर नहीं दिखे सुरक्षाकर्मी
रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्टेशन के मुख्य गेट की तरफ थाना प्रभारी शाम सुंदर और गोल बाग साइड की सुरक्षा व्यवस्था जसविंदर सिंह की निगरानी में है, लेकिन इसके बावजूद दोनों प्रवेश द्वारों पर यात्रियों की जांच के लिए सुरक्षाकर्मी नजर नहीं आ रहे। जबकि जीआरपी और आरपीएफ की ड्यूटी यात्रियों की सुरक्षा और जांच के लिए लगाई गई है।



यात्रियों का आरोप है कि सुरक्षा जांच के नाम पर दिन में केवल एक बार प्लेटफार्म नंबर एक की चेकिंग कर खानापूर्ति की जा रही है। दोनों तरफ आने-जाने वाले यात्रियों और उनके सामान की नियमित जांच नहीं होने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्री रमेश शर्मा और गुरप्रीत सिंह ने बताया कि ड्यूटी होने के बावजूद सुरक्षा व्यवस्था प्रभावी नजर नहीं आती। ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है।
विज्ञापन

फिरोजपुर कैंट रेलवे स्टेशन पर चलाया चेकिंग अभियान
दीपावली और छठ पूजा के मद्देनजर ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पंजाब पुलिस और जीआरपी फिरोजपुर की ओर से यात्रियों की सुरक्षा के लिए फिरोजपुर कैंट रेलवे स्टेशन पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। 



एसएसपी भूपेंद्र सिंह सिद्धू ने कहा कि  पुलिस टीम ने स्टेशन के प्लेटफार्मों, ट्रेनों, वेटिंग एरिया, मोटरसाइकिल पार्किंग, प्रवेश और निकास द्वारों की बारीकी से जांच की। इसके अलावा स्टेशन के बाहर खड़ी कारों और मोटरसाइकिलों की भी तलाशी ली गई।

इस दौरान कुछ संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई और उनके बैग व अन्य सामान की जांच की गई। हालांकि, चेकिंग के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें