फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar: यात्रियों की सुविधा के लिए बढ़ी अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी स्पेशल ट्रेन की अवधि

Sun, 05 Apr 2026 12:56 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

ट्रेन संख्या 04654 अमृतसर से न्यू जलपाईगुड़ी की सेवा अवधि को बढ़ाकर 08 अप्रैल 2026 से 29 अप्रैल 2026 तक कर दिया गया है। इस दौरान कुल 4 फेरे लगाए जाएंगे।
 
विज्ञापन
Train - फोटो : Adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेल यात्रियों की सुविधा और गर्मियों के दौरान बढ़ी भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने अमृतसर से न्यू जलपाईगुड़ी के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन की अवधि बढ़ाने का फैसला किया है। यह ट्रेन पहले से निर्धारित रूट, समय और दिनों के अनुसार ही चलेगी।
विज्ञापन


ट्रेन संख्या 04654 अमृतसर से न्यू जलपाईगुड़ी के लिए अपनी मौजूदा व्यवस्था के तहत आगे भी संचालित की जाएगी। इस ट्रेन की सेवा अवधि को बढ़ाकर 08 अप्रैल 2026 से 29 अप्रैल 2026 तक कर दिया गया है। इस दौरान कुल 4 फेरे लगाए जाएंगे।

वहीं, ट्रेन संख्या 04653 न्यू जलपाईगुड़ी से अमृतसर के लिए 10 अप्रैल 2026 से 01 मई 2026 तक चलेगी। इस ट्रेन के भी कुल 4 फेरे निर्धारित किए गए हैं। रेलवे के अनुसार, दोनों ट्रेनों की कोच संरचना (कंपोजीशन) और समय सारणी पहले की तरह ही रहेगी। यात्रियों को किसी प्रकार की नई समय-सारणी या बदलाव का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें