दीपावली और अन्य त्योहारों पर ग्राहकों की अधिक मांग के चलते मिठाई विक्रेता कई बार मिलावटी घी, दूध या अन्य नकली सामग्री का प्रयोग करने से गुरेज नहीं करते। इससे लोगों की सेहत पर गंभीर खतरा मंडराने लगता है।
त्योहारों के सीजन को देखते हुए सेहत विभाग अलर्ट मोड पर है। विभाग ने मिठाई बनाने और बेचने वाले दुकानदारों को कड़ी चेतावनी दी है कि अगर मिलावटखोरी या किसी भी प्रकार का गैर कानूनी काम सामने आया तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सेहत विभाग की ओर से विशेष जांच टीमें गठित की गई हैं जो पूरे शहर में मिठाई की दुकानों का औचक निरीक्षण कर रही हैं। टीमों को साफ-सफाई, मिठाइयों में इस्तेमाल किए जा रहे सामग्री की गुणवत्ता और स्टोरेज की स्थिति की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग ने साफ कहा है कि आम लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
गौरतलब है कि दीपावली और अन्य त्योहारों पर ग्राहकों की अधिक मांग के चलते मिठाई विक्रेता कई बार मिलावटी घी, दूध या अन्य नकली सामग्री का प्रयोग करने से गुरेज नहीं करते। इससे लोगों की सेहत पर गंभीर खतरा मंडराने लगता है। इसी को ध्यान में रखते हुए सेहत विभाग ने पहले ही सख्ती बरतने का ऐलान किया है।
विज्ञापन
विभागीय अधिकारियों ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि अगर उन्हें किसी भी दुकान पर मिलावटखोरी की आशंका लगे तो तुरंत विभाग को सूचित करें ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके। इस कदम से त्योहारों पर लोगों को शुद्ध और सुरक्षित मिठाई उपलब्ध करवाना सुनिश्चित किया जाएगा।