फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकाली-भाजपा सरकार के संग हैं पंजाबी: सीएम

Wed, 22 Jul 2015 09:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने विरोधी दल कांग्रेस से कहा कि वह राज्य सरकार के विरुद्ध अपनी विदेशी कठपुतलियों को हथियार बनाकर इस्तेमाल न करें।
विज्ञापन


लोगों के विकास के लिए दृढ़ राज्य सरकार का कुछ लोगों की ओर से विदेशों में किए गए विरोध को जनमत का जामा पहनाने से बाज आएं। बादल आज विधान सभा क्षेत्र जंडियाला गुरू में संगत दर्शन करने के लिए पहुंचे थे।

मीडिया के साथ बातचीत करते हुए बादल ने कहा कि अकाली-भाजपा सरकार लगातार दूसरी बार सत्ता में आई है। लोग सरकार के कार्य से खुश हैं। उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार ने प्रत्येक वर्ग के सर्वपक्षीय विकास की  तरफ विशेष ध्यान दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह बहुत शर्म वाली बात है कि विरोधी झूठा प्रचार कर रहे हैं। एक सवाल के जवाब में बादल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की यही आदत है कि वह हर समय लोगों की गुमराह करते हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री के सभी आरोप सच्चाई से कोसों दूर हैं। 

बादल ने कहा कि केंद्र की एनडीए सरकार  किसान हितैषी नीतियां लागू कर रही है। किसानों की फसलों का वाजिब मूल्य देने के अतिरिक्त फसलों का बीमा किया जा रहा है।
विज्ञापन


इससे पूर्व संगत दर्शन दौरान गांव रसूलपुर कलां दशमेश नगर (जोगी पीर) वडाला जौहल, वडाली डौगरी, देवीदास पुरा साहित अन्य गांवों में लोगों संबोधित किया। इस मौके पर बलजीत सिंह जलालउस्मा विधायक जंडियालागुरू, मुख्यमंत्री के विशेष प्रधान सचिव अजय कुमार शर्मा, डीसी  रवि भगत, एके मित्तल उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें