फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमने-सामने बैठे विक्रेता व खरीदार

Sun, 06 Dec 2015 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
अपने-अपने देशों में जो लोग अपने उत्पाद बेचते हैं, वही आज खरीददार के रूप में बैठे  थे। एक ही पंडाल में सार्क देशों के प्रतिनिधि अलग-अलग मेज पर मौजूद रहे।
विज्ञापन


विक्रेताओं ने अपने-अपने उत्पादों के डैमो दिखाए और खरीददारों ने उसमें दिलचस्पी दिखाते हुए भविष्य में इसकी खरीद को आगे बढ़ाने का फैसला लिया।

मौका था पंजाब अंतर्राष्ट्रीय व्यापार एक्सपो (पीटैक्स) के दौरान सार्क देशों के लिए आयोजित की गई वन टू वन बायर-सैलर बैठक का।

इस दौरान एक तरफ गोल मेज पर विभिन्न देशों के प्रतिनिधि बैठे तो उनके सामने की मेजों पर खरीददार बनकर पहुंचे उन्हीं देशों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। बीती शाम आयोजित हुई इस बैठक में 400 करोड़ से अधिक के कारोबार की नींव रखी गई।

काबुल चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष अब्दुल हासिब रहीमी ने कहा कि एक-दूसरे के साथ व्यक्तिगत मुलाकात में उन्हें न केवल पड़ोसी देश में अपने प्रतिस्पर्धी को निजी रूप से जानने का मौका मिला है बल्कि एक-दूसरे के कारोबार के बारे में भी गहनता से पता चला है।
विज्ञापन


फेडरेशन ऑफ बंगलादेश चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री की अध्यक्ष हसीना नेवाज ने कहा कि जिस उद्देश्य को लेकर उनका प्रतिनिधिमंडल यहां आया था, वह पूरा हो गया है। उनके शिष्टमंडल को एग्रो मशीनरी के क्षेत्र में विस्तार के लिए कई नए अवसर मिले हैं।

फेडरेशन ऑफ चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री श्रीलंका के उपाध्यक्ष सारथ प्रेमतुंगे तथा नेपाल चैंबर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष राजेश काजी श्रेष्ठा ने कहा कि मांग व आपूर्ति के फार्मूले को अगर आधार बनाया जाए तो भारत आपूर्ति के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री पंजाब कमेटी के कोचेयरमैन आरएस सचदेवा, क्षेत्रीय निदेशक डॉ. प्रवीन राठी, पीएचडी के निदेशक (ट्रेड) नवीन सेठ ने बताया कि सार्क देशों से आए प्रतिनिधियों की निजी मुलाकात का मुख्य उद्देश्य एक-दूसरे के उद्योगों के बारे में निकटता से जान पहचान करवाना और इसके माध्यम से भविष्य में कारोबार को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें