फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घने कोहरे का कहर, दो ट्रेन रद्द, नौ ट्रेन चली लेट

Thu, 10 Dec 2015 10:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
घने कोहरे के कारण लंबे रूट पर चलने वाली नौ ट्रेन अपने समय से काफी लेट चलीं। वहीं दो ट्रेन को घने कोहरे की वजह से रेलवे प्रशासन की तरफ से रद्द कर दिया गया। रेलवे प्रशासन की तरफ से यात्रियों को इसका रिफंड दे दिया गया है।
विज्ञापन


वीरवार को अमृतसर रेलवे स्टेशन से चलने वाली लंबे रूट की नौ ट्रेन काफी लेट चलीं। इस बात की पुष्टि स्टेशन अधीक्षक कुलदीप गोस्वामी ने दी। उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 18101 टाटा से अमृतसर आने वाली गाड़ी सुबह 8.20 के बजाय दोपहर साढ़े तीन बजे अमृतसर पहुंची।

इसी तरह गाड़ी संख्या 13049 हावड़ा एक्सप्रेस, जिसका अमृतसर स्टेशन पहुंचने का समय 10 बजकर बीस मिनट है, दोपहर दो बजे आई। गाड़ी संख्या 64551 पैसेंजर ट्रेन अंबाला से अमृतसर अपने राइट टाइम बारह बजकर दस मिनट के बजाय ढाई बजे पहुंची।
विज्ञापन


गाड़ी संख्या 15707 कटिहार एक्सप्रेस ट्रेन अमृतसर स्टेशन पौने एक के बजाय शाम चार बजे पहुंची। हावड़ा से चलने वाली गाड़ी संख्या 13005 को वहां से रद्द कर दिया गया। वहीं गाड़ी संख्या 13006 सुबह पौने सात बजे चलने वाली हावड़ा एक्सप्रेस को भी रद्द कर दिया गया।

गाड़ी संख्या 12460 अमृतसर-दिल्ली सुपरफॉस्ट ट्रेन सुबह सवा छह बजे चलने के बजाय दोपहर दो बजे चली। गाड़ी संख्या 15210 सहरसा एक्सप्रेस ट्रेन सुबह छह बजकर पैंतीस मिनट के बजाय दोपहर दो बजे चली।

गाड़ी संख्या 14674 जयनगर एक्सप्रेस ट्रेन 11.55 मिनट के बजाय पौने सात बजे स्टेशन से रवाना हुई। गाड़ी संख्या 12716 अमृतसर-नांदेड़ एक्सप्रेस सुबह पांच बजकर पैंतीस मिनट के बजाय दोपहर बारह बजकर पैंतीस मिनट पर चली।
विज्ञापन


वहीं शाम को हावड़ा से अमृतसर आने वाली गाड़ी छह बजकर दस मिनट के बजाय रात साढ़े दस बजे तक पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें