फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी दफ्तर में आग, दो जिलों का रिकार्ड जला

Wed, 04 Nov 2015 07:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकाेट
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला कचहरी स्थित डीसी दफ्तर में बुधवार की सुबह पौने ग्यारह के बीच शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए 35 दमकल गाड़ियों को करीब 4-5 घंटे लग गए।
विज्ञापन


डिफेंस व एयरपोर्ट अथारिटी की दमकलों को भी बुलाया गया। अग्निकांड में अमृतसर और तरनतारन जिले का सारा रिकार्ड जलकर राख हो गया। आग लगने की सूचना पर पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। देर शाम तक आग सुलगती रही और दमकल कर्मी आग बुझाने में लगे रहे।

जिला कचहरी में डीसी दफ्तर के अलावा कई प्रशासनिक अधिकारियों का कार्यालय हैं। डीसी रवि भगत ने दफ्तर के रिकार्ड रूम में आग लगने की सूचना मिलने पर बचाव के लिए खुद कमान संभाल ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने दफ्तर के अंदर बैठे अधिकारियों व स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन


आग की लपटों खिड़कियों में लगे शीशे टूट गए। दमकल कर्मियों ने चार-पांच घंटे तक मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निकांड में जिला अमृतसर व तरनतारन का सारा रिकार्ड जलकर राख हो गया। रिकार्ड रूम में 100 वर्ष से अधिक पुराने अभिलेख थे।

आग पर काबू पाने के लिए दफ्तर के पास लगे पेड़ व बेरिकेड हटाने के लिए दो जेसीबी की मशीनें बुलाई गईं। भीड़ हटाने के कचहरी कांप्लेक्स में पुलिस को हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा। एसडीएम वन रोहित गुप्ता, ट्रैफिक इंचार्ज ने आग बुझाने में दमकल कर्मियों का सहयोग किया।  

हेड कांस्टेबल ने तिरंगा सुरक्षित उतारा
हेड कांस्टेबल मंदीप सिंह आग लगने की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे। मंदीप सिंह ने अपनी जान की परवाह न करते हुए दूसरी मंजिल में लगे राष्ट्रीय ध्वज को सुरक्षित उतारा। मंदीप ने बताया कि जब झंडा उतार रहा था तो आग की लपटे पास से गुजर रही थीं। मन में देश के झंडे को लेकर सम्मान था। इसलिए जान की परवाह नहीं की।
 
किसानों ने नहीं किया धरना-प्रदर्शन
प्रदेश में बासमती को मूल्य को लेकर धरना-प्रदर्शन करने केलिए कचहरी में भारतीय किसान यूनियन के नेता और कार्यकर्ता इकट्ठा हुए थे। डीसी दफ्तर लगने पर किसानों ने धरना-प्रदर्शन नहीं किया।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें