पूर्व कैबिनेट मंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेता प्रो. लक्ष्मीकांता चावला ने
कहा कि पंजाब में कुछ संगठन सरकार के प्रति विरोध करने के नाम पर कभी
सड़कों पर जाम लगा देते हैं और कभी ट्रेन रोक देते हैं।
जब भी
प्रदर्शन किया जाता है तो नंगी कृपाणें लेकर बाजारों में जुलूस निकाल कर
लोगों को दुकानें बंद करने के लिए मजबूर करते हैं। सरकार को यह याद रखना
होगा कि अगर धरना विरोध करना किसी का संवैधानिक अधिकार है तो जनता बिना डर
के अपना काम कर सके, यात्रा कर सके।
यह हमारा भी संवैधानिक अधिकार
है। पंजाब की जनता नहीं चाहती कि पंजाब का वातावरण अशांत हो, व्यापार और
यात्रा बाधित हो। बहुत अच्छा हो सरकार समय रहते ही ऐसे समाज और देश विरोधी
तत्वों को नियंत्रित करे, जिससे पंजाब का वातावरण शांतिपूर्ण रहे और आम
जनता के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा हो सके।