फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा तस्कर को दो मामलों में 15-15 वर्ष कैद

Sat, 12 Dec 2015 10:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रग तस्करी मामले में एक अभियुक्त को दो धाराओें के अधीन 15-15 वर्ष कैद की सजा सुनाई। साथ की कोर्ट ने डेढ़-डेढ़ लाख जुर्माना किया गया। शनिवार को जिला सेशन जज मनीष कुमार की अदालत ने आरोपी को सजा सुनाई।
विज्ञापन


मामला 2013 का है। आरोपी बच्चन सिंह निवासी अमृतसर कार से आठ किलो हेरोइन की खेप गुरदासपुर से अमृतसर आ रहा था। बटाला के समीप डायरेक्टर रेवन्यू विभाग (डीआरआई) के अधिकारी आरके शर्मा ने उसे दबोच लिया।

कार की तलाशी में आठ किलो हेरोइन बरामद हुई थी। डीआरआई विभाग ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के अधीन  धारा 21, 23 का मामला दर्ज किया था।

शनिवार को सेशन जज मनीष कुमार की अदालत ने दोनों पक्षों के वकीलों की दलीलें सुनने बाद आरोपी बच्चन को 15-15 वर्ष कैद और डेढ़-डेढ़ लाख रुपये का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें