फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे ने थामी ट्रेनों की रफ्तार, नौ लेट

Sat, 12 Dec 2015 04:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
घने कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार पर कम कर दी है। इससे अमृतसर रेलवे स्टेशन पर आने और जाने वाली नौ ट्रेन अपने तय समय से लेट रही। ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन


स्टेशन अधीक्षक कुलदीप गोस्वामी ने बताया गाड़ी संख्या 15211 जननायक एक्सप्रेस को वीरवार रात को एक बजकर पचास मिनट पर आना था। यह ट्रेन शुक्रवार की सुबह 7.25 बजे पर अमृतसर रेलवे स्टेशन पहुंची। गाड़ी संख्या 12903 गोल्डन टेंपल सुबह पौने छह की बजाय साढ़े बजे आई।

गाड़ी संख्या 18103 जालियावाला बाग एक्सप्रेस सुबह साढ़े छह की बजाय दोपहर 12 बजकर दस मिनट पर पहुंची। गाड़ी संख्या 14631 देहरादून एक्सप्रेस सुबह साढ़े सात की बजाय सवा ग्यारह बजे रेलवे स्टेशन आई।
विज्ञापन


गाड़ी संख्या 18101 टाटा मूरी एक्सप्रेस सुबह सात बजकर पचास मिनट की बजाय दोपहर एक बजे स्टेशन पर पहुंची। गाड़ी संख्या 18237 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस सुबह आठ बजकर दस मिनट की बजाय दोपहर बारह बजकर चालीस मिनट पर स्टेशन पर पहुंची।

गाड़ी संख्या 13005 हावड़ा मेल सुबह 8.55 बजे की बजाय नौ बजकर पचास मिनट पर अमृतसर रेलवे स्टेशन पहुंची। अमृतसर से चलने वाली गाड़ी संख्या 14674 सारयू यमना 11.55 बजे की बजाय दोपहर ढाई बजे अमृतसर से रवाना हुई।

गाड़ी संख्या 12408 न्यू जलपाईगुड़ी को सुबह साढ़े नौ बजे की बजाय साढ़े ग्यारह बजे अमृतसर रेलवे स्टेशन से रवाना हुई। यह ट्रेन हफ्ते में एक बार अमृतसर से चलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें