फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर कोर्ट का फैसला: चाचा की हत्या के दोषी को उम्र कैद, नशे का आदी था गुरपिंदर; संपत्ति के लिए ली थी जान

Wed, 23 Sep 2026 08:27 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर

सार

4 दिसंबर 2022 को गुरपिंदर सिंह ने अपने चाचा नरेंद्र सिंह पर घर में ही दातर-चाकू से हमला कर दिया था। उसने नरेंद्र सिंह के पेट और सिर पर गंभीर वार किए। चीखें सुनकर नरेंद्र सिंह की पत्नी जसवीर कौर और पड़ोसी गुरमेज सिंह चीमा ने उन्हें बचाया। बाद में उनकी माैत हो गई थी। 
विज्ञापन
अदालत - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर जिला सेशन जज जतिंदर सिंह की अदालत ने चाचा नरेंद्र सिंह की हत्या के दोषी गुरपिंदर सिंह उर्फ गोपी को उम्र कैद सुनाई। 
विज्ञापन


गुरपिंदर सिंह गांव गागरभाणा का निवासी है। यह मामला 4 दिसंबर 2022 को थाना ब्यास में दर्ज हुआ। उसी दिन सुबह करीब 7:30 बजे दोषी नरेंद्र सिंह के घर आया और दरवाजा खोलते ही उन पर दातर-चाकू से हमला कर दिया। 
विज्ञापन


उसने नरेंद्र सिंह के पेट और सिर पर गंभीर वार किए। चीखें सुनकर नरेंद्र सिंह की पत्नी जसवीर कौर और पड़ोसी गुरमेज सिंह चीमा ने उन्हें बचाया। घायल नरेंद्र सिंह को क्लेर अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। जांच में सामने आया कि दोषी नशे का आदी था और चाचा की संपत्ति हड़पना चाहता था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर वारदात में प्रयुक्त हथियार बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें