फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलपाईगुड़ी से जुड़ा अमृतसर: अमृत भारत एक्सप्रेस की शुरुआत, केंद्रीय रेल राज्यमंत्री रवनीत बिट्टू ने दिखाई झंडी

Thu, 14 May 2026 03:50 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

करीब 1900 किलोमीटर की दूरी तय करने वाली यह ट्रेन अमृतसर को न्यू जलपाईगुड़ी से जोड़ेगी। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए रवनीत बिट्टू ने कहा कि अमृत भारत ट्रेन खास तौर पर आम और मध्यम वर्ग के यात्रियों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।
विज्ञापन
जलपाईगुड़ी के लिए अमृतसर से चली ट्रेन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के अमृतसर रेलवे स्टेशन से गुरुवार को नई 14664 अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत की गई। केंद्रीय रेल एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी, भाजपा नेता, रेलवे कर्मचारी और बड़ी संख्या में यात्री मौजूद रहे। स्टेशन को विशेष रूप से सजाया गया था और यात्रियों में नई ट्रेन को लेकर खास उत्साह देखने को मिला।

करीब 1900 किलोमीटर की दूरी तय करने वाली यह ट्रेन अमृतसर को न्यू जलपाईगुड़ी से जोड़ेगी। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए रवनीत बिट्टू ने कहा कि अमृत भारत ट्रेन खास तौर पर आम और मध्यम वर्ग के यात्रियों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है, ताकि कम खर्च में आधुनिक सुविधाओं के साथ सफर कराया जा सके। उन्होंने कहा कि पंजाब और पूर्वी भारत के बीच यात्रा करने वाले लोगों और श्रद्धालुओं को इस ट्रेन से बड़ा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने बताया कि ट्रेन 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने में सक्षम है। इसमें यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए सीसीटीवी कैमरे, मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट, अधिक लगेज स्पेस, इमरजेंसी बटन और स्वच्छ बाथरूम जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने कहा कि ट्रेन की डिजाइन को इस प्रकार तैयार किया गया है कि आग या अन्य हादसों का खतरा न्यूनतम रहे।

इस दौरान रवनीत बिट्टू ने अमृतसर रेलवे स्टेशन के विकास को लेकर बड़ा ऐलान भी किया। उन्होंने कहा कि अमृतसर रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड क्लास स्टेशन के रूप में विकसित करने के लिए 502 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट लाया गया है। इसके तहत नई इमारतें, अतिरिक्त प्लेटफॉर्म, लूप लाइनें, डॉरमेट्री, एसी वेटिंग हॉल, शॉपिंग एरिया और मनोरंजन सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

उन्होंने कहा कि स्टेशन की नई डिजाइन को श्री अमृतसर साहिब की विरासत से जोड़ते हुए तैयार किया जाएगा। बिट्टू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के विजन के तहत देशभर के रेलवे स्टेशनों को एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में अमृतसर रेलवे स्टेशन देश के सबसे आधुनिक रेलवे स्टेशनों में शामिल होगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें