फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में तोड़फोड़ कर चार को घायल किया

Sat, 02 Jan 2016 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल अस्पताल में शुक्रवार की देर रात बीस हमलावरों ने की तोड़फोड़ कर चार लोगों को घायल कर दिया। घायल सिविल अस्पताल में एमएलआर रिपोर्ट बनवाने के लिए आए थे। पुलिस कमिश्नर ने थाना मकबूलपुरा पुलिस को मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


गोल्डन एवेन्यू के रहने वाले राहुल की स्टेट बैक ऑफ पटियाला में कैंटीन है। शुक्रवार रात नौ बजे कार में सवार होकर घर वापस जा रहा था। गली में मरम्मत का कार्य चलने के कारण उसकी कार फंस गई।

दूसरी तरफ से सोनू शर्मा, राजीव कुमार बाइक पर आ रहे थे। राहुल का आरोप है कि सोनू और राजीव ने झगड़ा शुरू कर दिया। वह कार छोड़कर भागा तो हमलावरों ने उनके घर पर ईंट से हमलाकर शीशे तोड़ दिए। इसके बाद वह सिविल अस्पताल गया।
विज्ञापन


जब सोनू, राजीव कुमार को पता चला कि वह एमएलआर रिपोर्ट बनाने के लिए सिविल अस्पताल गया है। इसके बाद सोनू, राजीव कुमार  दोस्तों के साथ हथियारों से लैस होकर अस्पताल पहुंचे और पुलिस के सामने सिविल अस्पताल में तोड़फोड़ करते हुए उसे और उसके भाई शुभम, दोस्त बलराम, अमन नरूला को तेजधार हथियारों से घायल कर दिया और हथियार छोड़कर से फरार हो पुलिस कमिश्नर जतिंद्र सिंह औलख ने थाना मकबूलपुरा प्रभारी कुलदीप सिंह को जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


सिविल अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर डॉ. राजेश अरोड़ा ने पुलिस कमिश्नर को पत्र भेजकर सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें