फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों को गुमराह करने लिए झूठे दावे कर रहे अमरिंदर : बादल

Wed, 02 Dec 2015 09:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने विधानसभा क्षेत्र खडूर साहिब में संगत दर्शन कार्यक्रम दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह झूठे वादे करके लोगों को गुमराह करने की आदी हैं।
विज्ञापन


लोगों को उसके नकारात्मक प्रचार से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य में चल रहे विकास कार्य के साथ-साथ आम लोगों की भलाई के लिए राज्य सरकार द्वारा उठाए गए कदम यह साबित करते हैं कि आपने कार्यकाल के दौरान अकाली-भाजपा सरकार ने शानदार कार्य किए हैं, लेकिन कैप्टन इन मामलों पर गैर जिम्मेदारना बयान जारी कर लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने बरगाड़ी कांड की जांच सीबीआई को सौंप दी है ताकि इस मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जा सके।

केंद्रीय एजेंसी इस मामले की जांच कर उन ताकतों का पर्दाफाश करेगी जो राज्य की अमन शांति को भंग कर देना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में नशे को खत्म करने लिए राज्य सरकार द्वारा विशेष प्रयास किए जा रहे हैं और राज्य भर में नशा मुक्ति केंद्र खोले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



संगत दर्शन कार्यक्रम दौरान मुख्यमंत्री बादल द्वारा 26 गांवों की पंचायतों को 6.22 करोड़ रुपये की ग्रांट बांटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें