पावर ग्रिड कारपोरेशन की चल रही इंटर रीजनल क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन बुधवार को भी खिलाड़ियों ने अपने जौहर दिखाए।
प्रतियोगिता के दौरान कारपोरेट सेंटर की टीम ने ईस्ट रीजन वन को हरा कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।
लीग मैचों में वेस्टर्न रीजन दो ने पीओएसओसीओ को 60 रन से हराकर जीत हासिल की। इस में वेस्टर्न रीजन ने पहले बैटिंग की और 116 रन बनाए।
टीम ने नौ विकट 20 ओवरों में लिए जबकि पीओएसओसीओ की टीम 56 रन बनाकर ही आउट हो गई। मैच में वेस्टर्न रीजन के तरुण को मैन आफ दी मैच घोषित किया गया।
इसी तरह साउथ रीजन एक ने एनईआर की टीम को 6 विकट से हराया। पहले बल्लेबाजी एनईआर की टीम ने की और 101 रन का लक्ष्य बीस ओवर में रखा।
साउथ रीजन की टीम ने 13.5 ओवर में चार विकट हासिल किए। इस टीम के खिलाड़ी एप्रो मैन आफ दी मैच घोषित किया गया।
कारपोरेट सेंटर की टीम ने ईस्टर रीजन एक को 72 रन से एक अन्य मैच के दौरान हराया। पहले सीसी की टीम ने बैटिंग करते हुए 186 रन पांच विकट और बीस ओवर में बनाए।
ईस्ट रीजन की टीम बीस ओवर में 115 रन ही 9 विकट गवां कर बना सकी और हार गई। इस टीम के उदित को मैन आफ दी मैच घोषित किया गया।
नार्थ रीजन दो की टीम ने साउथ रीजन दो की टीम को 12 रन से हराया। पहले बैटिंग नार्थ रीजन दो की टीम ने की और बीस ओवर में 145 रन बनाए। साउथ रीजन की टीम ने 133 रन बनाए। इस मैच में वीनू कौल को मैन आफ दी मैच घोषित किया गया।