साल 2017 में विधानसभा चुनाव के दौरान बिक्रम मजीठिया पर आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने नशे के आरोप लगाए थे। मजीठिया ने इसके खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाया था।
पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया मानहानि मामले में मंगलवार को अमृतसर अदालत पहुंचे। साल 2017 में विधानसभा चुनाव के दौरान बिक्रम मजीठिया पर आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने नशे के आरोप लगाए थे। मजीठिया ने इसके खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाते हुए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, आप नेता संजय सिंह और आशीष खेतान के खिलाफ मानहानि का केस दायर किया था। इस मामले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और आशीष खेतान माफी मांग चुके हैं।