बठिंडा में कांग्रेस की होने वाली बदलाव रैली एक मिसाल कायम करेगी। बादल सरकार ने इस रैली को असफल करने के पूरी प्रशासनिक ताकत झोंक दी है।
आज पंजाब के लोगों के दिलों में अकाली-भाजपा सरकार के विरुद्ध सुनामी जैसा गुस्सा फूटा हुआ है और जल्द ही लोग सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे। ये बातें रविवार को कांग्रेस विधायक डॉक्टर राजकुमार वेरका ने अपने हल्के के नेताओं बैठक के दौरान कहीं।
डॉक्टर वेरका ने कहा बदलाव रैली से पंजाब में बदलाव आ जायेगा। जल्द ही लोग अपने हक को लेकर सड़कों पर उतरेंगे और आने वाले विधान सभा चुनाव में अकाली भाजपा सरकार को सत्ता से उखाड़ बाहर फेंकेंगे।
डॉक्टर वेरका ने बताया कि रैली की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और अमृतसर के लोगों में भी रैली को लेकर काफी उत्साह है।
इस मौके पर पूर्व विधायक जुगल किशोर शर्मा, मनदीप सिंह मन्ना, पूर्व पार्षद प्रमोद बबला, ममता दत्ता, बलबीर सिंह बब्बी पहलवान, संजीव टांगरी, युवा कांग्रेस नेता अजय कुमार, संतोख सिंह, लक्की, तिलक राज शर्मा, सुशील कुक्का, नरिंदर भोगल, तिलक राज, नरिंदर सग्गू , डिंपल अरोड़ा, खजान सिंह, दविंदर सिंह पन्नू, देवी दत्ता तथा विकास दत्त विशेष रूप से मौजूद थे।