फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar : पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश कर रहा था वांटेड आरोपी, एनकाउंटर में जख्मी

Wed, 05 Feb 2025 01:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमृतसर

सार

आरोपी गैंगवॉर, हत्या का प्रयास, फिरौती मांगने जैसी कई संगीन आपराधिक वारदातों में शामिल है।
 
विज्ञापन
एनकाउंटर के बाद... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश में एक आरोपी एनकाउंटर के दौरान जख्मी हो गया। आरोपी गैंगवॉर, हत्या का प्रयास, फिरौती मांगने जैसी कई संगीन आपराधिक वारदातों में शामिल है।

विज्ञापन


आरोपी ने मंगलवार देर शाम से भागने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस की ओर से गोली चलाये जाने पर आरोपी  जख्मी हो गया। उसे तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया। फिलहाल उसका  इलाज चल रहा है और हालत स्थिर बनी हुई है।

आरोपी का नाम जगरूप सिंह है। आरोपी विभिन्न वारदातों में शामिल है और पुलिस को उसकी तलाश थी। इसे गत दिनों ही पुलिस की ओर से गिरफ्तार किया गया था। आरोपी से पुलिस ने हथियार भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन


जब पुलिस इसकी निशानदेही पर रिकवरी  करने के लिए ले जा रही थी तो आरोपी ने घबराहट की बात कही तो पुलिस ने गाड़ी रोक कर इसे बाहर निकाला। इसी दौरान आरोपी ने पुलिस अधिकारी का रिवाल्वर छीन कर भागना चाहा।

लेकिन मौका रहते पुलिस कर्मियों ने आरोपी पर गोली चलाई और एनकाउंटर के दौरान गोली आरोपी की टांग में जा लगी। आरोपी बुरी तरह से जख्मी हो गया। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें