फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar: सीमा पार से आई 980 ग्राम हेरोइन बरामद, बीएसएफ और पुलिस ने की संयुक्त कार्रवाई

Fri, 24 Apr 2026 10:32 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये आंकी जा रही है। फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन पुलिस का कहना है कि नेटवर्क से जुड़े लोगों की पहचान करने की कोशिश जारी है। 
विज्ञापन
हेरोइन - फोटो : संवाद/फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत पुलिस और सीमा सुरक्षा बल ने संयुक्त करवाई कर हेरोइन की खेप बरामद की है। यह कार्रवाई सीमा से सटे इलाके में की गई, जहां से 980 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग सीमा के रास्ते नशीले पदार्थों की खेप लाने की कोशिश कर रहे हैं। सूचना के आधार पर थाना भिंडी सैदां की पुलिस और बीएसएफ की टीम ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया। तलाशी के दौरान सीमा के पास खेतों से हेरोइन बरामद की गई।

बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये आंकी जा रही है। फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन पुलिस का कहना है कि नेटवर्क से जुड़े लोगों की पहचान करने की कोशिश जारी है। मामले को लेकर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारी यह पता लगाने में जुटे हैं कि यह खेप कहां पहुंचाई जानी थी। साथ ही, सीमा पार से जुड़े संभावित नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें