फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritpal Singh: एकेएफ में भर्ती होने के संदेह में पुलिस को 11 हथियारबंद लोगों की तलाश

Tue, 21 Mar 2023 03:57 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

-मजीठा में आयोजित सम्मेलन में खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह से मुलाकात हुई थी। किस व्यक्ति ने इनकी बात अमृतपाल सिंह से करवाई थी, इसका पता अमृतपाल की गिरफ्तारी के बाद ही पता चल सकेगा।
विज्ञापन
Amritpal singh - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतपाल सिंह जिस आनंदपुर खालसा फोर्स (एकेएफ) का गठन कर रहा था, उसमें भर्ती होने के संदेह में 11 हथियारबंद लोगों की पुलिस तलाश कर रही है। यह हथियारबंद अमृतपाल सिंह से पहले मजीठा में हुए सम्मेलन में मिले थे। अमृतपाल सिंह पंजाब के युवाओं को एकेएफ में भर्ती कर रहा था, तो यह 11 लोग भी इसी मकसद के साथ मजीठा के सम्मेलन में पहुंचे थे। किस व्यक्ति ने इनकी बात अमृतपाल सिंह से करवाई थी, इसका पता अमृतपाल की गिरफ्तारी के बाद ही पता चल सकेगा।

विज्ञापन


पुलिस मजीठा में आयोजित अमृतपाल सिंह के सम्मेलन की वीडियो और फोटो इकट्ठा कर हथियारों से लैस युवकों की पहचान कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने के प्रयास कर रही है कि इनके पास मौजूद हथियार वैध हैं या अवैध। पुलिस यह मान कर चल रही है कि अमृतपाल सिंह के मध्य प्रदेश के हथियार तस्करों के साथ संबंध हैं।

अमृतसर में भी युवाओं से मिला था अमृतपाल
पुलिस अमृतपाल सिंह के पिछले दिनों की कार्रवाई और दौरों के आंकड़े इकट्ठा कर रही है। यह आंकड़े समाचारों में छपे समाचार पत्रों और तस्वीरों के अलावा अमृतपाल सिंह की वायरल हुई वीडियो आदि इकट्ठा कर उनकी जांच की जा रही है। पुलिस पता लगाना चाहती है कि जब 13 मार्च को वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह अमृतसर बस अड्डा के पास एक धार्मिक स्थल पर किए दौरे में एकेएफ की बात कही थी। पुलिस ही नहीं देश की खुफिया एजेंसियां भी फरवरी और मार्च के दौरान अमृतपाल सिंह के दौरों की जानकारी जुटा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें