फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar Murder: हरमनजीत हत्याकांड के सभी आरोपी काबू, एक है नाबालिग, किए पर कोई पछतावा भी नहीं

Fri, 09 Sep 2022 10:39 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

मामले के जांच अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से वारदात को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल किए गए तेजधार हथियार व किरच बरामद कर ली गई है। वहीं जांच के दौरान सामने आया कि चरणजीत सिंह निहंग नहीं है।
विज्ञापन
हरमनजीत हत्याकांड की सीसीटीवी फुटेज - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर के कहियांवाले बाजार में बुधवार देर रात हुई हरमनजीत सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस हत्याकांड में गिरफ्तार तीसरा आरोपी नाबालिग है। उसकी उम्र अभी 15 साल है। निहंग का बाना पहन घूमने वाले आरोपी द्वारा पिछले समय के दौरान सोशल मीडिया के जरिये अपलोड किए गए डाटा को भी पुलिस खंगाल रही है। बी डिवीजन थाने की पुलिस ने दो आरोपियों को शुक्रवार शाम अदालत में पेश किया, जहां कोर्ट ने उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन


बुधवार देर रात कहियांवाले बाजार में एक होटल के सामने हुए हरमनजीत सिंह हत्याकांड में पुलिस ने रमनदीप सिंह को गुरुवार को ही गिरफ्तार कर लिया था, जबकि निहंग का बाना पहनकर घूमने वाले चरणजीत सिंह व मामले के तीसरे आरोपी नाबालिग को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से सीआईए स्टाफ ने पूछताछ की। सभी ने स्वीकार किया कि इस हत्याकांड पर उन्हें किसी भी तरह का पछतावा नहीं है।

मामले के जांच अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से वारदात को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल किए गए तेजधार हथियार व किरच बरामद कर ली गई है। वहीं जांच के दौरान सामने आया कि चरणजीत सिंह निहंग नहीं है। आरोपी अकसर निहंग का बाना पहनकर अमृतसर और इसके आसपास के इलाकों में घूमता रहता था। जांच के दौरान सामने आया कि न तो इसने केश रखे थे और न ही इसने अमृतपान किया है। जांच अधिकारी ने बताया कि इस आरोपी के मोबाइल पर पिछले समय के दौरान आपरेट किए गए सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए तथ्यों के बारे में भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें