फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली गुरुद्वारा बेअदबी मामला: अकाल तख्त सख्त, पांच प्रबंधक सेवा से अयोग्य घोषित

Sun, 22 Nov 2026 11:43 AM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर

सार

तिलक नगर के गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी के मामले में श्री अकाल तख्त साहिब ने सख्त कार्रवाई की है। पांच प्रबंधकों को गुरुद्वारा प्रबंधन की सेवा के लिए अयोग्य घोषित किया गया है।
 
विज्ञापन
श्री अकाल तख्त साहिब - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के तिलक नगर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा साहिबपुरा में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी के मामले में श्री अकाल तख्त साहिब ने कड़ा रुख अपनाते हुए पांच प्रबंधकों को गुरुद्वारा प्रबंधन की जिम्मेदारी के लिए अयोग्य करार दिया है। वहीं, दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के दो सदस्यों पर भी धार्मिक और पंथक गतिविधियों में शामिल होने पर रोक लगा दी गई है। यह रोक पांच सिंह साहिबानों की ओर से अंतिम फैसला सुनाए जाने तक लागू रहेगी।

विज्ञापन


श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने शिकायतकर्ता और संबंधित प्रबंधकों को सचिवालय में बुलाकर उनका पक्ष सुना। दोनों पक्षों की दलीलें और मामले से जुड़े तथ्यों की जांच करने के बाद यह कार्रवाई की गई। जांच में प्रबंधन से जुड़ी गंभीर लापरवाही और गलतियां सामने आने के बाद आदेश जारी किए गए।

आदेश के तहत दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी के सदस्य रमिंदर सिंह और बीबी रणजीत कौर को अगला फैसला आने तक धार्मिक व पंथक गतिविधियों से दूर रहने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा गुरुद्वारा साहिब की पांच सदस्यीय प्रबंधक कमेटी के सदस्य प्रेम सिंह, मनमोहन सिंह, सरूप सिंह, हरबीर सिंह और सुखदेव सिंह को भविष्य में गुरुद्वारा साहिब में किसी भी पद पर सेवा करने के लिए अयोग्य घोषित किया गया है।
विज्ञापन

 

Trending Videos
विज्ञापन

नई कमेटी के गठन की भी तैयारी
गुरुद्वारा साहिब के प्रबंधन की पूरी जांच करने और नई अमृतधारी प्रबंधक कमेटी के गठन की प्रक्रिया के लिए दो सदस्यीय जांच कमेटी बनाई गई है। इसमें एसजीपीसी की धर्म प्रचार कमेटी के सचिव भगवंत सिंह धंगेरा और धार्मिक जांच के इंचार्ज भोला सिंह को शामिल किया गया है। जांच कमेटी को 2 दिसंबर 2026 तक अपनी रिपोर्ट श्री अकाल तख्त साहिब को सौंपनी होगी। इसके साथ ही 15 से 17 नवंबर तक की गुरुद्वारा साहिब की सीसीटीवी फुटेज भी जमा करवाने के निर्देश दिए गए हैं। अब जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई और नई प्रबंधक कमेटी के गठन को लेकर फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें