फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व: पाकिस्तान रवाना हुआ श्रद्धालुओं का जत्था, 10 दिनों की धार्मिक यात्रा

Sun, 22 Nov 2026 09:46 AM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर

सार

रविवार सुबह सिख श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान के लिए रवाना हो गया। 1822 श्रद्धालुओं के जत्थे को गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर एक साथ रवाना किया गया। 
विज्ञापन
पाकिस्तान रवाना हुआ सिख श्रद्धालुओं का जत्था - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर पाकिस्तान स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारों के दर्शन के लिए 1822 सिख श्रद्धालुओं का जत्था शनिवार को अटारी-वाघा सीमा के रास्ते पाकिस्तान रवाना हुआ। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के कार्यालय से ‘बोले सो निहाल, सत श्री अकाल’ के जयकारों और ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच श्रद्धालुओं को धार्मिक उत्साह और श्रद्धा के साथ विदा किया गया। गुरुधामों के दर्शन को लेकर संगत में भारी उत्साह देखने को मिला। 

विज्ञापन




1822 श्रद्धालुओं को वीजा जारी
एसजीपीसी के अनुसार, पाकिस्तान जाने के लिए कुल 1828 श्रद्धालुओं के पासपोर्ट वीजा के लिए भेजे गए थे। इनमें से पाकिस्तान दूतावास ने 1822 श्रद्धालुओं को वीजा जारी किया जबकि छह लोगों के आवेदन रद्द कर दिए गए। जत्थे की अगुवाई एसजीपीसी सदस्य बीबी परमिंदर कौर पार्टी लीडर के रूप में कर रही हैं। उनके साथ कार्यकारिणी सदस्य रविंदर सिंह खालसा, सदस्य गुरनाम सिंह जस्सल, बीबी गुरिंदर कौर भोलूवाला और जनरल प्रबंधक लखबीर सिंह चीफ-85 भी पाकिस्तान गए हैं।
विज्ञापन


एक दिसंबर को भारत लौटेगा श्रद्धालुओं का जत्था
यात्रा के दौरान श्रद्धालु सबसे पहले श्री ननकाना साहिब पहुंचेंगे, जो गुरु नानक देव जी का जन्मस्थान है। यहां गुरुद्वारा पट्टी साहिब और क्यारा साहिब सहित अन्य ऐतिहासिक गुरुधामों में नतमस्तक होंगे। इसके बाद जत्था गुरुद्वारा सच्चा सौदा, श्री पंजा साहिब, श्री करतारपुर साहिब और लाहौर स्थित गुरुद्वारा डेरा साहिब के दर्शन करेगा। धार्मिक यात्रा पूरी करने के बाद जत्था एक दिसंबर को अटारी-वाघा सीमा के रास्ते भारत लौटेगा।
 

Trending Videos
विज्ञापन

एसजीपीसी सदस्य बीबी गुरिंदर कौर भोलूवाला ने कहा कि अपने ऐतिहासिक गुरुधामों के दर्शन करना हर सिख के लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने पाकिस्तान में गुरुद्वारों की प्राचीन इमारतों और गुरु साहिबान से जुड़ी निशानियों को सुरक्षित रखने की सराहना की। वहीं, श्रद्धालुओं ने दोनों देशों के बीच भाईचारे और शांति की कामना करते हुए बंदी सिंहों की रिहाई के लिए भी अरदास की।

पहली बार पाकिस्तान जा रहे धारीवाल के सेवा सिंह और सुल्तानपुर लोधी के गुरचरण सिंह ने इस यात्रा को अपना सौभाग्य बताया। हालांकि, कुछ श्रद्धालुओं ने बसों की रवानगी, समय-सारणी और पासपोर्ट वितरण की जानकारी समय पर नहीं मिलने पर नाराजगी भी जताई। उनका कहना था कि स्पष्ट जानकारी के अभाव में दूरदराज से आए यात्रियों और उनके परिजनों को परेशानी हुई। इसके बावजूद संगत में गुरुधामों के दर्शन को लेकर उत्साह बना रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें