फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: ऑस्ट्रेलिया के म्यूजियम में प्रदर्शित होगा ऑपरेशन ब्लू स्टार में क्षतिग्रस्त अकाल तख्त साहिब का मॉडल

Sat, 20 Jul 2024 09:29 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। महानगर के पेपर आर्टिस्ट गुरप्रीत सिंह की ओर से तैयार किया गया जून 1984 के घटनाक्रम से पहले और जून 1984 के घटनाक्रम के दौरान सैन्य कार्रवाई में क्षतिग्रस्त हुए श्री अकाल तख्त साहिब के माॅडलों को ऑस्ट्रेलिया के एक अजायब घर में प्रदर्शित किया जाएगा। इस के लिए ऑस्ट्रेलिया सरकार और कुछ सिख संगठनों के उस तक पहुंच की है। गुरप्रीत सिंह इस वक्त ऑस्ट्रेलिया में ही है।

गुरप्रीत ने बताया कि जून 1984 की घटना से पहले का और जून 1984 की सैन्य कार्रवाई के बाद की अकाल तख्त साहिब की क्षतिग्रस्त इमारत का माॅडल तैयार किया जा रहा है। इन दोनों मॉडलों को ठोस लकड़ी का उपयोग करके ऑस्ट्रेलिया के एक संग्रहालय में प्रदर्शित करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह माडल फाइबर और विभिन्न अन्य फोल्डर रासायनिक सामग्री का उपयोग किया गया है। इस मॉडल को बनाने का मुख्य उद्देश्य यह है कि पिछले 40 वर्षों से सिख पंथ को न्याय नहीं मिला है। सिख समुदाय के साथ क्या हुआ, हमारे श्री अकाल तख्त साहिब की इमारत को कैसे तोड़ा गया। पूरी इमारत में कई शहीद सिंह, सिंहनियां, बच्चे, माताएं और बुजुर्ग गोलियों, बंदूकों और टैंकों से मारे गए इस सारे इतिहास को आनी वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने की एक कोशिश है। उन्होंने कहा कि यह माॅडल आने वाली पीढ़ियों को जून 1984 के घटनाक्रम की याद दिलाएगा। युवा अपने इतिहास के संबंध में जागरूक हो सकेंगे। यह दोनों माॅडल दुनिया भर में स्थित हर सिख धार्मिक स्थान में स्थापित होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुप्रीत ने कहा कि उसकी ओर से अलग अलग समय पर अलग अलग माडल अलग अलग घटनाओं को लेकर तैयार किए जा चुके है। जो अलग अलग देशों व भारत में भी प्रदर्शित हो चुके है। उसकी कला को देख कर ही उसे यह माडल तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है। इस के लिए उनको ऑस्ट्रेलिया में सम्मानित भी किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें