फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेरोइन के साथ अफ्रीका का निवासी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरदासपुर। थाना बहरामपुर पुलिस ने वीरवार को विदेशी नागरिक को 815 ग्राम हेरोइन सहित काबू किया है। पुलिस ने केस दर्ज कर शुक्रवार को आरोपी को अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
एसएसपी डा. राजिंदर सिंह सोहल ने बताया कि थाना बहरामपुर के एएसआई जोगिंदर सिंह वीरवार को पुलिस पार्टी सहित गश्त कर रहे थे। इस दौरान गांव मटमा को जाते टी प्वाइंट के पास गुरदासपुर साइड से एक बस आई। बस से एक विदेशी नागरिक उतरा। उसके पास काले रंग का बैग था। पुलिस ने संदेह के आधार पर उसे रोक लिया और मौके पर डीएसपी परमिंदर सिंह बुलाया।
विज्ञापन

डीएसपी की मौजूदगी में पुलिस पार्टी ने बैग को चेक किया तो 815 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इस पर आरोपी काबू करके एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी की पहचान सिस पुत्र लैमिने निवासी एबल सिटी कोटवा अफ्रीका के रूप में हुई है और वह मौजूदा समय में चंदन विहार स्ट्रीट दिल्ली में रह रहा था।
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि आरोपी दिल्ली से हेरोइन लाकर गुरदासपुर बटाला और अमृतसर में बेचता था। पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया। अदालत ने तीन दिन का पुलिस रिमांड मंजूर किया। पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। पता लगाया जा रहा है कि वह और कौन से एरिया में भी नशे की सप्लाई करता है। उसके साथ कितने लोग जुड़े हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी दो विदेशी तस्करों को काबू किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें